सामग्री- विधि- पोषक मूल्य- टमाटर के झोल में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं। 1. आयरन- इसमें आयरन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। क्योंकि इसे लोहे की कढ़ाई में बनाया जाता है। 2. वसा- टमाटर के झोल को घी या तेल में बनाया जाता है। इस कारण पौष्टिकता और अधिक बढ़ जाती है। 3.
सामग्री-
- प्याज — 50 ग्रा0
- टमाटर — 50 ग्रा0
- लहसुन, अदरक — 1 चम्मच पिसा
- जख्या/मेथी — 1/2 चम्मच
- नमक, मिर्च, हल्दी, धनिया — स्वादानुसार
- घी या तेल — 2 चम्मच
- हरा धनिया — 50 ग्रा0
विधि-
- सर्वप्रथम बर्तन में तेल गरम करके जख्या का छौंक लगाते हैं।
- जब जख्या की खुशबू आने लगे तब लहसुन एवं प्याज व टमाटर का पेस्ट डालकर भून लेते हैं।
- प्याज टमाटर के साथ सभी मसालों को भूनकर उसमें पानी डाल लिया जाता है।
- इसके पकने के बाद इसमें कटा हरा धनिया डाला जाता है।
पोषक मूल्य- टमाटर के झोल में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।
1. आयरन- इसमें आयरन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। क्योंकि इसे लोहे की कढ़ाई में बनाया जाता है।
2. वसा- टमाटर के झोल को घी या तेल में बनाया जाता है। इस कारण पौष्टिकता और अधिक बढ़ जाती है।
3. रफेज- सब्जियां रफेज का अच्छा स्रोत हैं।
4. विटामिन- टमाटर डालने से इसमें विटामिन सी की मात्रा बढ़ जाती है।
5. जल- हमारे शरीर में पानी का कुछ अंश भोजन से भी जाता है चाहे वह किसी भी प्रकार का हो क्योंकि भोजन बनाने में पानी का प्रयोग किया जाता है।

















Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *