सामग्री- विधि- ‘गहत की दाल की एक औषधीय विशेषता यह है कि इससे किडनी की पथरी गल जाती है।” व कंडाली के पत्तों में आयरन की मात्रा बहुत अधिक होने के कारण यह एनीमिया के रोगी के लिए अत्यन्त लाभकारी होता है। इस व्यंजन को लोहे की कढ़ाई में बनाया जाता है।’ पोषक मूल्य- कंडाली
सामग्री-
- कंडाली — 200ग्रा०
- गहत — 50 ग्रा०
- टमाटर — 2
- लहसुन, अदरक — 1 चम्मच पिसा
- जीरा — 1/2 चम्मच
- नमक — 1/4 चम्मच
- तेल — 2 चम्मच
- हींग — चुटकी भर
विधि-
- सर्वप्रथम गहत की दाल को रात भर भिगोकर पीस लेते हैं।
- कंडाली को साफ कर लेते हैं।
- अलग दूसरे बर्तन में तेल गरम करके हींग, जीरा का छौंक लगाते हैं।
- जब जीरे की खुशबू आने लगे तब प्याज टमाटर डालकर भून लेते हैं।
- प्याज टमाटर के साथ सभी मसालों को भूनकर पिसी गहत को भी उसमें डाल लिया जाता है व कंडाली को डालकर एक बार फिर पका लिया जाता है।
- किसी बर्तन में घी या तेल गरम करके हींग, जीरा व लाल साबुत मिर्च का इसमें पुनः छौंक लगाया जाता है।
‘गहत की दाल की एक औषधीय विशेषता यह है कि इससे किडनी की पथरी गल जाती है।” व कंडाली के पत्तों में आयरन की मात्रा बहुत अधिक होने के कारण यह एनीमिया के रोगी के लिए अत्यन्त लाभकारी होता है। इस व्यंजन को लोहे की कढ़ाई में बनाया जाता है।’
पोषक मूल्य- कंडाली के साग मे निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- आयरन- 1. कंडाली का साग होने के कारण इसमें आयरन की भी पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। 2. इसे लोहे की कढ़ाई में बनाया जाता है। इस कारण आयरन की मात्रा बढ़ जाती है।
- वसा- कंडाली का साग घी या तेल में बनाया जाता है। इस कारण पौष्टिकता और अधिक बढ़ जाती है।
















Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *