सामग्री– विधि– पोषक मूल्य– तैडू की सब्जी में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं। 1. आयरन– इसे लोहे की कढ़ाई में बनाया जाता है। इस कारण आयरन की मात्रा बढ़ जाती है। 2. वसा– तैडू की सब्जी को घी या तेल में बनाया जाता है। इस कारण पौष्टिकता और अधिक बढ़ जाती है। 3. रफेज–
सामग्री–
- तैडू 200ग्रा0
- लहसुन,अदरक 1 चम्मच पिसा
- जख्या 1/2 चम्मच
- नमक 1/4 चम्मच
- मिर्च स्वादानुसार
- हल्दी स्वादानुसार
- हरा धनिया आवश्यकतानुसार
- तेल 2 चम्मच
विधि–
- सर्वप्रथम तैडू को उबालकर चौकोर टुकड़ों में काट लेते हैं।
- अलग दूसरे बर्तन में तेल गरम करके जख्या का छौंक लगाते हैं।
- जब जख्या की खुशबू आने लगे तब अदरक, लहसुन का पेस्ट डालकर भून लेते हैं।
- इसमें कटे हुए तैडू डालकर अच्छी तरह भून लेते हैं।
- इसे अच्छी तरह मिला लेने के बाद इसमें नमक, मिर्च डाल लेते हैं।
- सब्जी पकने पर इसमें हरा धनिया डाला जाता है।
पोषक मूल्य– तैडू की सब्जी में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।
1. आयरन– इसे लोहे की कढ़ाई में बनाया जाता है। इस कारण आयरन की मात्रा बढ़ जाती है।
2. वसा– तैडू की सब्जी को घी या तेल में बनाया जाता है। इस कारण पौष्टिकता और अधिक बढ़ जाती है।
3. रफेज– सब्जियां रफेज की प्राप्ति का अच्छा स्रोत होती हैं।
4. जल– हमारे शरीर में पानी का कुछ अंश भोजन से भी जाता है चाहे वह किसी भी प्रकार का हो क्योंकि भोजन बनाने में पानी का प्रयोग किया जाता है।
5. कार्बोहाइड्रेट– तैडू कार्बोहाइड्रेट प्राप्ति का एक अच्छा स्रोत होती है।
















Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *