झोली

झोली

सामग्री- विधि- पोषक मूल्य- झोली में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।

सामग्री-

  1. छाँछ — 2 कप
  2. प्याज — 50 ग्रा०
  3. मेथी — 1 चम्मच
  4. नमक, मिर्च, हल्दी — स्वादानुसार
  5. सरसों का तेल — 2 चम्मच
  6. हींग — चुटकी भर
  7. हरा धनिया — 50 ग्रा०
  8. बेसन — 1 कटोरी

विधि-

  1. सर्वप्रथम छाँछ में बेसन को मिलाकर उसमें नमक, मिर्च, हल्दी डालते हैं।
  2. अलग दूसरे बर्तन में तेल गरम करके हींग, मेथी का छौंक लगाते हैं।
  3. जब मेथी की खुशबू आने लगे तब लहसुन, प्याज का पेस्ट डालकर भून लेते हैं।
  4. उसके बाद उसमें छाँछ डाल लिया जाता है।
  5. झोली के पकने के बाद इसमें कटा हरा धनिया डाला जाता है।

पोषक मूल्य- झोली में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।

  1. आयरन- इसमें आयरन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। क्योंकि इसे लोहे की कढ़ाई में बनाया जाता है।
  2. वसा- झोली को घी या तेल में बनाया जाता है। इस कारण पौष्टिकता और अधिक बढ़ जाती है।
  3. विटामिन- इसमें विटामिन की पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।
  4. कैल्शियम- छाँछ में कुछ मात्रा में कैल्शियम भी पाया जाता है।
  5. जल- हमारे शरीर में पानी का कुछ अंश भोजन से भी जाता है चाहे वह किसी भी प्रकार का हो क्योंकि भोजन बनाने में पानी का प्रयोग किया जाता है।

Posts Carousel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos