लिंगड़े की सब्जी

लिंगड़े की सब्जी

सामग्री- विधि- ‘यह उत्तराखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में नदियों के किनारे प्राप्त होने वाली एक सब्जी है। जो कि विदेशी सब्जी ‘एस्पैरेगस’ का ही एक प्रतिरुप माना जाता है।’ पोषक मूल्य- लिंगड़े की सब्जी में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।

सामग्री-

  1. लिंगड़े — 200ग्रा०
  2. लहसुन, अदरक — 1 चम्मच पिसा
  3. जख्या — 1/2 चम्मच
  4. नमक — 1/4 चम्मच
  5. मिर्च — स्वादानुसार
  6. प्याज — 1 मध्यम आकार का
  7. तेल — 2 चम्मच

विधि-

  1. सर्वप्रथम लिंगड़े को धोकर काट लेते हैं।
  2. अलग दूसरे बर्तन में तेल गरम करके जख्या का छौंक लगाते हैं।
  3. जब जख्या की खुशबू आने लगे तब कटा प्याज एवं अदरक, लहसुन का पेस्ट डालकर भून लेते हैं।
  4. इसमें कटे हुए लिंगड़े डालकर भून लेते हैं।
  5. इसे अच्छी तरह मिला लेने के बाद इसमें नमक, मिर्च डाल लेते हैं।
  6. सब्जी पकने पर इसमें हरा धनिया डाला जाता है।

‘यह उत्तराखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में नदियों के किनारे प्राप्त होने वाली एक सब्जी है। जो कि विदेशी सब्जी ‘एस्पैरेगस’ का ही एक प्रतिरुप माना जाता है।’

पोषक मूल्य- लिंगड़े की सब्जी में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।

  1. आयरन- हरी सब्जी का बना होने के कारण इसमें आयरन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। क्योंकि इसे लोहे की कढ़ाई में बनाया जाता है।
  2. वसा- लिंगड़े की सब्जी को घी या तेल में बनाया जाता है। इस कारण पौष्टिकता और अधिक बढ़ जाती है।
  3. रफेज- हरी सब्जियां रफेज का अच्छा स्रोत है।
  4. विटामिन- लिंगड़े की सब्जी में कुछ मात्रा में विटामिन भी पाया जाता है।
  5. कैल्शियम- लिंगड़े की सब्जी में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।
  6. जल- हमारे शरीर में पानी का कुछ अंश भोजन से भी जाता है चाहे वह किसी भी प्रकार का हो क्योंकि भोजन बनाने में पानी का प्रयोग किया जाता है। इस सब्जी में पानी की उपयुक्त मात्रा पहले से ही विद्यमान होती है।

Posts Carousel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos