सामग्री- इसे दो विधियों से बनाया जाता है 1. विधि- ‘झंगोरा उत्तराखण्ड में मिलने वाला एक प्रमुख खाद्यान है इसे चावल का प्रतिरूप भी कहा जा सकता है। इसका चावल की भांति ही प्रयोग किया जाता है।’ ‘छांछ शब्द मक्खन बनाने के बाद बचे हुए पानी को कहा जाता है। इसे मट्ठा भी कहते हैं।’
सामग्री-
- झंगोरा (माजरा) — 150 ग्रा०
- नमक — 1/4 चम्मच
- छांछ — 4 कप
- चीनी — 2 चम्मच
इसे दो विधियों से बनाया जाता है
1. विधि-
- झंगोरे को साफ करके छांछ के साथ पकने के लिए रख देते हैं।
- पकने पर झंगोरा सारे छांछ को सोख लेता है। तब उसमें और छांछ डाली जाती है।
- जब यह अच्छी तरह से गल जाए तो समझना चाहिए कि पल्यो तैयार है।
- इसमें स्वादानुसार नमक या चीनी या स्वादानुसार दोनों डालकर खाया जाता है।
‘झंगोरा उत्तराखण्ड में मिलने वाला एक प्रमुख खाद्यान है इसे चावल का प्रतिरूप भी कहा जा सकता है। इसका चावल की भांति ही प्रयोग किया जाता है।’
‘छांछ शब्द मक्खन बनाने के बाद बचे हुए पानी को कहा जाता है। इसे मट्ठा भी कहते हैं।’
विधि 2-
सामग्री-
- मंडुवे का आटा — 50 ग्रा०
- छांछ — 2 गिलास
विधि-
- सर्वप्रथम किसी बर्तन में छांछ को खौला लिया जाता है।
- खौलती छांछ में मंडुवे के आटे को डालते हुए तेजी से मिलाते हैं, ताकि उसमें गांठ ना पड़े। यदि इसे लगातार नहीं हिलाया जाता है तो इसमें गांठ पड़ने की संभावना बढ़ जाती है।
- इसे हरी चटनी या भांग की चटनी के साथ खाया जाता है।
- इस व्यंजन में अपने स्वाद के अनुसार नमक, मिर्च या चीनी मिलाकर खाया जाता है। इस व्यंजन की प्रकृति ठंडी होने के कारण इसे विशेषकर गर्मियों के मौसम में बनाया जाता है।
पोषक मूल्य- पल्यो या जिसे छंछिया भी कहा जाता है, में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- प्रोटिन- झंगोरे में कुछ मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता है।
- आयरन- इसमें आयरन की भी पर्याप्त मात्रा पाई जाती है।
- कार्बोहाइड्रेट- यह कार्बोहाइड्रेट की प्राप्ति का अच्छा स्रोत है।
- वसा- इसमें वसा नहीं पाई जाती है।
- रफेज- यह रफेज का अच्छा स्रोत हैं।
- विटामिन- झंगोरे में कुछ मात्रा में विटामिन भी पाया जाता है। छांछ का बना होने के कारण इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है।
- कैल्शियम- यह कैल्शियम प्राप्ति का भी अच्छा स्रोत है।
- जल- हमारे शरीर में पानी का कुछ अंश भोजन से भी जाता है चाहे वह किसी भी प्रकार का हो क्योंकि भोजन बनाने में पानी का प्रयोग किया जाता है।














Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *