गहथ की दाल

गहथ की दाल

सामग्री- विधि- पोषक मूल्य- गहथ की दाल में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं। 1. प्रोटीन- गहथ की दाल में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। क्योंकिसभी प्रकार की दालें प्रोटीन की अच्छी स्रोत होती हैं। 2. आयरन- इसमें आयरन की भी पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। 3. कार्बोहाइड्रेट- दालों व गेंहू में पर्याप्त

सामग्री-

  1. गहथ – 150ग्रा०
  2. प्याज – 50 ग्रा०
  3. टमाटर – 2
  4. लहसुन,अदरक – 1 चम्मच पिसा
  5. जीरा – 1/2 चम्मच
  6. नमक, मिर्च, धनिया – स्वादानुसार
  7. घी या तेल – 2 चम्मच
  8. हींग – चुटकी भर
  9. हरा धनिया – 50 ग्रा०

विधि-

  1. सर्वप्रथम गहथ को अच्छी तरह से उबाल लेते हैं।
  2. अलग दूसरे बर्तन में तेल गरम करके हींग जीरा का छौंक लगाते हैं।
  3. जब जीरे की खुशबू आने लगे तब प्याज टमाटर डालकर भून लेते हैं।
  4. प्याज टमाटर के साथ सभी मसालों-नमक, मिर्च, हल्दी व धनिया को भूनकर दाल को भी उसमें डाल लिया जाता है व एक बार फिर पका लिया जाता है।
  5. दाल को हरा धनिया डालकर सजाया जाता है।

पोषक मूल्य- गहथ की दाल में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।

1. प्रोटीन- गहथ की दाल में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। क्योंकिसभी प्रकार की दालें प्रोटीन की अच्छी स्रोत होती हैं।

2. आयरन- इसमें आयरन की भी पर्याप्त मात्रा पाई जाती है।

3. कार्बोहाइड्रेट- दालों व गेंहू में पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।

4. वसा- गहथ की दाल को मुख्य रुप से घी के साथ बनाया व खाया जाता है। इस कारण पौष्टिकता और अधिक बढ़ जाती है। घी में संतृप्त प्रकार की वसा पाई जाती है जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है।

5. रफेज- गहथ की दाल के छिलके भी होते हैं इससे यह रफेज का अच्छा स्रोत है।

6. विटामिन- दालों में कुछ मात्रा में विटामिन भी पाया जाता है।

7. जल- हमारे शरीर में पानी का कुछ अंश भोजन से भी जाता है। चाहे वह किसी भी प्रकार का हो क्योंकि भोजन बनाने में पानी का प्रयोग किया जाता है।

Posts Carousel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos