गहत का सूप

गहत का सूप

सामग्री- विधि- पोषक मूल्य- गहत के सूप में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं। नोट- गहत का सूप पथरी के रोगियों के लिए अत्यन्त लाभ दायक होता है।

सामग्री-

  1. गहत — 150 ग्रा०
  2. प्याज — 50 ग्रा०
  3. टमाटर — 2
  4. लहसुन, अदरक — 1 चम्मच पिसा
  5. जीरा — 1/2 चम्मच
  6. नमक, मिर्च, धनिया — स्वादानुसार
  7. घी या तेल — 2 चम्मच
  8. हींग — चुटकी भर
  9. हरा धनिया — 50 ग्रा०

विधि-

  1. सर्वप्रथम गहत को अच्छी तरह से उबाल लेते हैं।
  2. अलग दूसरे बर्तन में तेल गरम करके हींग जीरा का छौंक लगाते हैं।
  3. जब जीरे की खुशबू आने लगे तब प्याज टमाटर डालकर भून लेते हैं।
  4. प्याज टमाटर के साथ सभी मसालों को भूनकर दाल के पानी को भी उसमें डाल लिया जाता है व एक बार फिर पका लिया जाता है।
  5. दाल को हरा धनिया डालकर सजाया जाता है।

पोषक मूल्य- गहत के सूप में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।

  1. प्रोटीन- गहत के सूप में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। क्योंकि सभी प्रकार की दालें प्रोटीन की अच्छी स्रोत होती हैं।
  2. आयरन- इसमें आयरन की भी पर्याप्त मात्रा पाई जाती है।
  3. कार्बोहाइड्रेट- दालों व गेहूं में पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।
  4. विटामिन- दालों में कुछ मात्रा में विटामिन भी पाया जाता है।
  5. जल- हमारे शरीर में पानी का कुछ अंश भोजन से भी जाता है चाहे वह किसी भी प्रकार का हो क्योंकि भोजन बनाने में पानी का प्रयोग किया जाता है।

नोट- गहत का सूप पथरी के रोगियों के लिए अत्यन्त लाभ दायक होता है।

Posts Carousel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos