सामग्री- विधि- ‘धपड़ी बनाने के लिए ओगल का भी प्रयोग किया जाता है जो कि एक स्थानीय सब्जी है, जो कि आयरन से भरपूर होती है।’ कूटू को ही ओगल कहा जाता है। पोषक मूल्य- कफ़ुली या धपड़ी में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।
सामग्री-
- पालक/ओगल/मसूँ — 200ग्रा0
- प्याज — 50 ग्रा0
- टमाटर — 2
- लहसुन, अदरक — 1 चम्मच पिसा
- जीरा — 1/2 चम्मच
- नमक, मिर्च, धनिया — स्वादानुसार
- घी या तेल — 2 चम्मच
- हींग — चुटकी भर
- बेसन — 50 ग्रा0
विधि-
- सर्वप्रथम पालक को साफ कर लेते हैं।
- कढ़ाई में तेल गरम करके हींग जीरा का छौंक लगाते हैं।
- जब जीरे की खुशबू आने लगे तब प्याज टमाटर डालकर भून लेते हैं।
- प्याज टमाटर के साथ सभी मसालों को भूनकर पालक को भी उसमें डाल लिया जाता है व एक बार फिर बेसन का घोल डालकर पका लिया जाता है।
- इसे अच्छी तरह मिला लिया जाता है।
‘धपड़ी बनाने के लिए ओगल का भी प्रयोग किया जाता है जो कि एक स्थानीय सब्जी है, जो कि आयरन से भरपूर होती है।’ कूटू को ही ओगल कहा जाता है।
पोषक मूल्य- कफ़ुली या धपड़ी में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- प्रोटीन- बेसन के प्रयोग के कारण इसमें प्रोटीन भी पाया जाता है।
- आयरन- इसमें आयरन की भी पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। क्योंकि इसे लोहे की कढ़ाई में बनाया जाता है।
- वसा- कफ़ुली को घी या तेल में बनाया जाता है। इस कारण पौष्टिकता और अधिक बढ़ जाती है।
- रफेज- हरी सब्जियां रफेज का अच्छा स्रोत हैं।
- विटामिन- दालों में कुछ मात्रा में विटामिन भी पाया जाता है। टमाटर डालने से इसमें विटामिन सी की मात्रा भी बढ़ जाती है।
- जल- हमारे शरीर में पानी का कुछ अंश भोजन से भी जाता है चाहे वह किसी भी प्रकार का हो क्योंकि भोजन बनाने में पानी का प्रयोग किया जाता है।
















Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *