संस्कृत में ज्वर, अरबी में हुम्मा व Fever या Pyrexia अंग्रेजी में कहा जाता है। ज्वर की उत्पत्ति एवं भेद- दक्षवामान संक्रुद्ध रुद्रनिश्वास सम्भवः। ज्वरोऽष्टधा पृथग्द्वन्द्व सङ्घातागन्तुजः स्मृतः।। अर्थात दक्ष प्रजापति द्वारा किये गये अपमान से कुपित रुद्र (भगवान शंकर) के निःश्वास से ज्वर की उत्पत्ति हुई। यह ज्वर वातज, पित्तज, कफज, वात-पित्तज, वात-कफज, पित्त-कफज,
संस्कृत में ज्वर, अरबी में हुम्मा व Fever या Pyrexia अंग्रेजी में कहा जाता है।
ज्वर की उत्पत्ति एवं भेद-
दक्षवामान संक्रुद्ध रुद्रनिश्वास सम्भवः।
ज्वरोऽष्टधा पृथग्द्वन्द्व सङ्घातागन्तुजः स्मृतः।।
अर्थात दक्ष प्रजापति द्वारा किये गये अपमान से कुपित रुद्र (भगवान शंकर) के निःश्वास से ज्वर की उत्पत्ति हुई। यह ज्वर वातज, पित्तज, कफज, वात-पित्तज, वात-कफज, पित्त-कफज, त्रिदोषज एवं आगन्तुक भेद से आठ प्रकार का होता है। ज्वर सब रोगों में प्रधान है क्योंकि इसकी उपस्थिति या अनुपस्थिति प्रत्येक व्याधि में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। अतः आयुर्वेद के रोग निदान में सर्वप्रथम ज्वर का ही वर्णन किया गया है। सम्पूर्ण शारीरिक रोगों में ज्वर की उत्पत्ति सर्वप्रथम हुई है इसलिए ज्वर सभी रोगों में बलवान भी है। इसलिए महर्षि चरक ने इसे मृत्यु नाम भी दिया है। इस व्याधि से शरीर एवं मन दोनों प्रभावित होते हैं। जन्म एवं मरण में ज्वर की सत्ता अवश्यंभावी है अर्थात जीवन को स्थिर रखना या नष्ट करना ज्वर के विशिष्ट ताप क्रमों पर निर्भर है। इससे संसार का कोई भी प्राणी मुक्त नहीं है। इस प्रकार की व्यापकता दूसरे रोगों में नहीं पाई जाती है इसलिए ज्वर को प्रधान माना गया है।
विभिन्न प्राणियों में ज्वर को विशिष्ट नाम दिये गये हैं। जैसे हाथियों में पालक, भेड़ों में अभिमाप, गायों में ईश्वर, मनुष्यों में ज्वर, बकरी एवं भेड़ों में प्रलाप, ऊंट में अलस, भैंसो में हारिद्र, मुर्गों में मुरगोर, पक्षियों में अभिघात, मछलियों में इन्द्रमद, पतंगों में पक्षपात तथा पापो से आंशिक नाम दिया गया है।
पूर्व श्लोक में ज्वर का कारण कुपित रुद्र का निःश्वास बताया जाता है जिसमें एक ऐतिहासिक घटना का वर्णन मिलता है। अत्यंत प्राचीनकाल में दक्ष प्रजापति की कन्या सती ने अपने पिता के शतशः विरोध करने पर भी स्वयंवर में भगवान शंकर का ही वरण किया। दक्ष एवं भगवान शंकर के पूर्व से ही कटु सम्बन्ध चले आ रहे थे। इस वैवाहिक घटना ने इस सम्बन्ध को कटुतर बनाने के लिए अग्नि में घी का काम किया। इसके बाद दक्ष प्रजापति ने एक महान यज्ञ का आयोजन किया जिसमें तत्कालीन सभी विभूतियों (देवताओं) को आमंत्रित किया गया था। किन्तु जानते हुये भी भगवान शंकर को उपेक्षित कर आमंत्रण नहीं दिया गया। सती बिना निमंत्रण के पति भगवान शंकर के लाख मना करने पर भी यज्ञ में जाने को तैयार हो गई इसलिए भगवान शंकर ने अपने विशिष्ठ गणों (सेनापतियों) के साथ सती को यज्ञ में जाने की अनुमति दे दी। वहां पहुंचने पर सती का कोई सम्मान नहीं किया गया और न ही भगवान शंकर के लिए उचित स्थान एवं यज्ञ भाग था। तब आत्मग्लानि के कारण सती ने योगाग्नि द्वारा अपना शरीर भस्म कर डाला। इस समाचार की सूचना पाते ही शिव के सेनापतियों ने युद्ध आरम्भ कर दिया। उसके बाद शंकर जी भी वहां पहुँच गये और अपना तृतीय नेत्र खोलकर उन्होंने क्रोधपूर्वक श्वास छोड़ा जिससे ज्वर रोग की उत्पत्ति हुई।
इस प्रकार की ऐतिहासिक घटना के उपाख्यान चिकित्साशास्त्र की दृष्टि से नितान्त अनुपयोगी हैं। अतः उक्त कथा को ज्वर की उत्पत्ति का रूपक मानकर क्रोधोद्भव का अर्थ तैजस मानना चाहिए। तात्पर्य यह है कि शरीर में तैजोगुण की वृद्धि के कारण ज्वर की उत्पत्ति होती है। क्रोध को आग्नेय माना जाता है क्योंकि महर्षि चरक ने ‘क्रोधात् पित्त’, क्रोध से पित्त की वृद्धि होती है, ऐसा कहा है। ‘शरीरन्तः संचारी’, पित्त को ही आचार्य सुश्रुत ने अग्नि संज्ञा प्रदान की है। इस प्रकार ‘सर्वदा सर्वभावानां सामान्यं वृद्धिकारणम्’, इस वचन के अनुसार पित्तवर्द्धक क्रोध का भी आग्नेय स्वरूप सिद्ध हो जाता है। यदि क्रोध आग्नेय नहीं होता तो इससे पित्त की वृद्धि असम्भव थी। उक्त सिद्धान्त के आधार पर ही प्रत्येक ज्वर में पित्त को प्रकृतितस्थ रखने वाले उपचार किये जाते हैं। इसी आशय से वाग्भट्ट ने भी कहा है- पित्त के बिना ऊष्मा या गरमी नहीं हो सकती और ज्वर बिना ऊष्मा या तापमान बढ़ नहीं सकता, इसलिए ज्वर में पित्त को कुपित करने वाले औषधि द्रव्यों का परित्याग कर देना चाहिये। दक्ष का अर्थ वायु एवं रुद्र का अर्थ अग्नि है। वायु की विकृति से अग्नि की विकृति एवं इन दोनों की विकृति से ज्वर की उत्पत्ति होती है। वहां कोष्ठाग्नि अग्नि विकृत हो जाती है। इसका निदेश माधव ने
“मिथ्याहारविहारभ्याम् दोषाद्यामाशयाश्रयाः।
बहिर्निरस्य कोष्ठाग्निं ज्वरदास्यु रसानुगः।।”
अर्थात मिथ्याहार-विहार से प्रकुपित वात, पित्त या कफ आमाशय में आश्रित होने पर रस के साथ समस्त शरीर में व्याप्त होते हैं एवं कोष्ठाग्नि को बाहर निकालकर ज्वर उत्पन्न करते हैं।
साधारणतया ज्वर एवं संताप को पर्यायवाची समझा जाता है। वस्तुतः संताप से शरीर की तापवृद्धि ही समझनी चाहिये किन्तु तापक्रम की वृद्धि ज्वर का विशिष्ट लक्षण मात्र है स्वयं ज्वर नहीं क्योंकि चरक ने कहा है-
ज्वर प्रत्यात्मिक लिंगं सन्तापोदेहमानसः।
ज्वरेणाविशता पूर्वं नहि किंचिन्नतप्यते।।
तथा – संतापः सा रुक्विद्युज्णा संमंमर्दाद्विम्या।
इस प्रकार अंगमर्द (बदन टूटना), अरुचि (भोजन में अनिच्छा) आदि अन्य लक्षणों से युक्त विशिष्ट प्रकार की तापक्रम वृद्धि को ही ज्वर कहते हैं। इसके अतिरिक्त अन्य लक्षणों में भिन्नता होते हुए भी सम्पूर्ण औपसर्गिक (Infective) रोगों की किसी न किसी अवस्था में ज्वर अनिवार्य रूप से पाया जाता है। काम, क्रोध आदि मानसिक विकार, अंशुघात (लू लगना) आदि अनौपसर्गिक (Disinfective) कारणों से भी ज्वर की उत्पत्ति होती है। ज्वर एवं तापक्रम वृद्धि का घनिष्ठतम सम्बन्ध रहने पर भी दोनों को एक नहीं माना जा सकता है क्योंकि आंत्रिक ज्वर (Typhoid Fever) रोहिणी (Diphtheria) तथा तृणामयमता (Septicaemia) में कदाचित ताप की उपस्थिति नहीं भी रहती है। अन्तरवेन ज्वर में भी साधारणतया वाह्य ताप का अनुभव नहीं होता है। रोगी को अन्तः (अन्दर) का संताप होता है तथा रोगी प्रलाप करता है। ऐसी दशा में केवल वाह्य ताप से ही ज्वर का अनुमान नहीं किया जा सकता है। अपितु अन्य आनुषंगी लक्षणों का भी आश्रय लेना पड़ता है। इस प्रकार के ज्वर को निस्ताप ज्वर (Apyrexial Fever) भी कहते हैं। चक्रपाणि ने भी कहा है कि “वातश्लेष्मकृते ऽपि ज्वरेऽनुष्णरूपताप्योभवति” अर्थात वातश्लेष्मिक ज्वर में उष्णता की अनुभूति नहीं होती है।
ज्वर की उत्पत्ति कैसे होती है ?
शरीर का स्वाभाविक तापक्रम 97.4 से 98.4 तक रहता है। यह मुंह का तापक्रम है कक्षा-(Axilla)-कक्ष का तापक्रम इससे एक डिग्री कम रहता है। प्रातःकाल से सांयकाल का तापक्रम एक डिग्री अधिक रहता है। इससे अधिक तापक्रम ज्वर का सूचक होता है। ताप की दृष्टि से संसार के सम्पूर्ण प्राणियों को दो भागों में विभक्त किया जा सकता है।
- विविधतापी (Poikilothermic): ऋतु तथा अन्य वाह्य परिस्थितियों के अनुसार इस वर्ग के प्राणियों का तापक्रम निरन्तर परिवर्तित होता रहता है। इनको शीत रक्त (Cold Blooded) प्राणी भी कहते हैं। इस श्रेणी में मेंढक, सांप तथा कछुआ आदि आते हैं।
- समतापी (Homeothermic): ऋतु तथा अन्य वाह्य परिस्थितियों की अपेक्षा न करके इस वर्ग के प्राणियों के शरीर पर ताप प्रकृत अवस्था में सदा समान रहता है। इनको उष्ण रक्तक (Warm Blooded) प्राणी कहते हैं। इस वर्ग में मनुष्य, पक्षी तथा अन्य स्तनधारी प्राणी आ जाते हैं।
शरीर की उष्णता की उत्पत्ति तथा उसका विनाश समान रूप से अबाध गति से चलता रहता है। इन दोनों क्रियाओं के प्रकृत रहने पर ही संताप प्राणियों के शरीर का ताप निश्चित अंश तक स्थिर रहता है।
उष्णता की उत्पत्ति –
प्रोम्यूजिन (Protiens) स्नेह प्राणोदय (Carbohydrates) के ज्वलन (Oxidation) से उष्णता की उत्पत्ति होती है। यह कार्य अल्पाधिक मात्रा में सम्पूर्ण शरीर में होता है। किंतु ऐच्छिक पेशियों के द्वारा यह कार्य अधिक होता है। जल एवं नमक का कम मात्रा में उपयोग करने से भी शरीर की उष्णता बढ़ती है। साधारण नवयुवक व्यक्ति में प्रतिदिन 4 अंश ताप की वृद्धि होती है। किंतु शरीर के स्वाभाविक ताप पर इसका कोई भी प्रभाव नहीं पड़ता है। आन्तरिक ताप के अतिरिक्त ग्रीष्मकालीन वाह्य ताप का भी शरीर के ताप पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
उष्णता का नाश –
शरीर की उष्णता का नाश त्वचा, फुस्फुस (Lungs), मल-मूत्र के द्वारा होता है। इनमें सबसे ज्यादा उष्णता का नाश त्वचा द्वारा होता है। त्वचा से ताप का नाश विकिरण (Radiation) संवहन (Conduction) तथा वाष्पीकरण (Evaporation) के द्वारा होता है। जिस अवस्था में बाह्य वातावरण का ताप साधारण रहता है तब विकिरण एवं संवहन से ताप का नाश होता है। किन्तु जब ग्रीष्म ऋतु में वातावरण का तापक्रम उच्चतम हो जाता है तो परिसरीय कोशिकायें विस्फारित हो जाती है जिससे स्वेद ग्रन्थियों की क्रियाशीलता बढ़ जाती है और वे अधिक स्वेद (पसीना) उत्पन्न करने लगती है। इस अवस्था में स्वेद वाष्पीकरण से उष्णता का नाश होता है। जाड़ों में अधिक ठन्ड के कारण कोशिकायें संकुचित हो जाती हैं जिससे शरीर का ताप बाहर नहीं निकलता और वह सुरक्षित रहता है। इस अवस्था में भी अनावश्यक बढ़े हुए ताप का नाश फेफड़ों एवं वृक्कों (गुर्दों) के द्वारा होता है। वर्षाकाल में तंग वस्त्र, स्वेद ग्रन्थियों की अकार्य कुशलता एवं त्वचा का स्वच्छ न रखना, इन कारणों से भी त्वचा द्वारा ताप का नाश नहीं होता है। इस प्रकार प्रकृत अवस्था में शरीर में उष्णता की उत्पत्ति एवं विनाश का क्रम निरन्तर समान रूप से चलता रहता है।
शरीर के ताप को सदा एक समान बनाये रखने के लिए समतापी (Homeothermic) प्राणियों के मस्तिष्क के कन्दागारिक भाग (Hypothalmic Region) में एक ताप नियंत्रक केन्द्र (Head Regulating Center) रहता है। ताप को समान मात्रा में स्थिर रखने के लिए यह आवश्यक है कि उत्पत्ति के अनुपात से उसका नाश भी हो। नियामक केन्द्र यद्यपि दोनों क्रियाओं का नियमन करता है तथापि उष्णोत्पत्ति की अपेक्षा उष्णता नाश से इसका विशेष सम्बन्ध है। यह अपने सम्पर्क में आने वाले रक्त से शरीरान्तर्गत उष्णता का ज्ञान करके उसके अनावश्यक भाग का त्वचा या दूसरे साधनों से नाश करा देता है। इसी प्रकार शीतकाल में बाह्य शीत से रक्षा करने के लिए त्वचागत वाहिनियों में संकोच कराकर ताप निर्हरण को रोकता है।
इस प्रकार ताप नियामक केन्द्र शरीर में उष्णता उत्पन्न करने वाली क्रियाओं (Biochemical activities producing heat) तथा ताप का निरन्तर विनाश करने वाले साधनों (वृक्क, त्वचा, फुफ्फुस तथा मल) से शरीर का ताप सदा साम्यावस्था में रखता है। जब तक यह केन्द्र अविकृत रहता है एवं ताप की उत्पत्ति और विनाश का क्रम नियमपूर्वक चलता रहता है तब तक शरीर का ताप भी प्राकृत ही रहता है। किन्तु जब लू लगने, चोट लगने, मस्तिष्कगत रक्तस्त्राव आदि अनोपसर्गिक कारणों तथा विष एवं रोगोत्पादक जीवाणुओं से उत्पन्न औपसर्गिक विष से विकृत हो जाता है तो शरीर का ताप भी स्वाभाविक नहीं रहता है। शारीरिक ताप की वृद्धि का मुख्य हेतु उष्णता के नाश की कमी है उष्णोत्पत्ति की अधिकता नहीं। रक्त प्रवाह में घूमते हुए जीवाणुजन्य या समवर्तजन्य विष से ताप की अधिक उत्पत्ति एवं ताप नियंत्रक केन्द्र की विकृति के परिणामस्वरूप ताप निर्हरण की कमी का सम्मिलित परिणाम ही ज्वर है।
ज्वरोत्पत्ति का चरकोक्त इतिहास एक मात्र है। दक्ष, क्रोध और रुद्र का ठीक-ठीक अर्थ समझ लेने पर रूपक की वास्तविकता स्पष्ट हो जाती है। दक्ष का अर्थ इन्द्रियां हैं। उनके अतिरेक से प्रवृत्त मिथ्याहार- विहार जीवाणुजन्य या समवर्तजन्य विष ही ज्वर के विशिष्ट लक्षण, ताप की वृद्धि करने के कारण अपमान स्वरूप हैं। क्रोध तेजस माना गया है। अतः औपसर्गिक (Infective) या अनौपसर्गिक (Non-infective) विष की प्रतिक्रिया से उत्पन्न शरीर की तैजस प्रवृत्ति को ही क्रोध कहते हैं। क्रोध का अधिष्ठाता देवता रुद्र को माना गया है। अतः जहां भी क्रोध की सत्ता होगी वहां सर्वत्र रुद्र की उपस्थिति भी अनिवार्य है। सारांश में कहें तो असात्म्य पदार्थों की शरीर में उपस्थिति (दक्षोपहति = दक्ष प्रमुक्त अपमान), ताप नियंत्रक केन्द्र की विकृति (रुद्र कोप), वातवाहिन्यापार रक्त प्रवाह की वृद्धि (कुपित रुद्र का निःश्वास), त्वचा द्वारा ताप नियंत्रण का अभाव, ताप की वृद्धि ज्वर है।
आहार-विधि के आठ प्रमुख साधन होते हैं। इन आठों का विरुद्ध उपयोग ही आहार का मिथ्या योग कहलाता है। आठ प्रमुख साधन निम्न हैं:
- प्रकृति – जैसे उड़द प्रकृति से भारी होता है एवं मूंग लघु (हल्की) होती है। इस गुरुत्व एवं लघुत्व का बिना विचार किये आहार का सेवन करना प्रकृति के मिथ्यात्व कहलाता है।
- करण – द्रव्यों के स्वाभाविक गुणों में परिवर्तन करना ही करण है। जैसे चावल भारी है किन्तु चावलों से बनायी गयी खीलें लघु (पचने में हल्की) होती हैं।
- संयोग – दो या उससे अधिक वस्तुओं के मिश्रण को संयोग कहते हैं। इसके द्वारा एक नई वस्तु की उत्पत्ति होती है। कुछ वस्तुओं को मिलाकर खाना नुकसानदेह होता है। जैसे दूध एवं मछली, अतः हानि से बचने के लिए इसका ज्ञान भी आवश्यक है। इसको न जानकर असंयोज्य वस्तुओं का संयोग करना आहार का संयोगजन्य मिथ्यात्व कहलाता है।
- राशि – आटा, दाल, चावल तथा शाक आदि प्रत्येक खाद्य के अलग-अलग एवं सम्मिलित परिणाम का ज्ञान राशि के अंतर्गत आता है। इससे भोजन की सम्पूर्ण एवं विभागशः मात्रा का निर्धारण होता है। मात्रा का बिना ज्ञान किये ही आमात्रावत् आहार करना आहार का राशिजन्य मिथ्यात्व कहलाता है।
- देश – खाद्य पदार्थ किस स्थान में उत्पन्न हुआ है, इसका ज्ञान करके द्रव्य के लघुत्वादि गुणों का ज्ञान करना देश ज्ञान के अंतर्गत समझना चाहिये। बिना इसके ज्ञान के गुरु को लघु एवं लघु को गुरु समझकर सेवन करने से रोगों की उत्पत्ति हो सकती है। अतः आहार का देशजन्य मिथ्यात्व भी ज्वर का उत्पादक होता है।
- काल – नित्यम एवं आवस्थिक भेद से काल (समय) दो प्रकार का है। ऋतु रूप काल को नित्यग एवं रोगावस्था के काल को आवस्थिक काल कहते हैं। ऋतु एवं रोगावस्था को ध्यान में रखते हुए ही तदनुकूल आहार का सेवन किया जाता है। इसका ज्ञान न होने पर काल जन्य आहार का मिथ्यात्व होकर ज्वर उत्पन्न हो सकता है।
- उपयोग संस्था – उपयोग के नियमों को ही उपयोग संस्था कहते हैं। जैसे भोजन के पचने पर ही पुनः भोजन करें। उष्ण भोजन ही खायें। खाना जल्दी-जल्दी न खायें इत्यादि भोजन सेवन के नियम हैं। इनके विरुद्ध उपयोग ही आहार का मिथ्यात्व है।
- उपयोक्ता – आहार का सेवन करने वाला व्यक्ति उपयोक्ता कहलाता है। इसको भी अपनी प्रकृति एवं सात्म्यासात्म्य का विचार करके भोजन का सेवन करना चाहिये। सात्म्य एवं असात्म्य विचार किये बिना भोजन करना आहार मिथ्यात्व ही है। अतः –
अकाले चातिमात्रं च ह्यसात्म्यं यच्चभोजनम्।
विषमं चापि यद्भुक्तं मिथ्याहारः स उच्यते।।
अर्थात् समय का ज्ञान किये बिना सात्म्य एवं असात्म्य विचार किये बिना एवं विषम मात्रा में एवं अति मात्रा में किया हुआ भोजन ही मिथ्या आहार कहलाता है। उपरोक्त आठ विचारणीय अंगों पर ध्यान न देने से आहार मिथ्यात्व का दोष उत्पन्न होता है और इसमें परिणामस्वरूप ज्वर की या अन्य रोगों की उत्पत्ति होती है-
अशक्तः कुरुते कर्म शक्तिमान्न करोतिच।
मिथ्याविहार इत्युक्तः सदा तं परिवर्जयेत्।।
अपनी शक्ति से अधिक या बहुत कम कार्य करना ही विहार का मिथ्यात्व कहलाता है। जैसे अति व्यायाम, अधिक उपवास, रात्रि जागरण एवं धातुओ का क्षय जन्य विहार, वात-दोष की वृद्धि के कारण हैं। इसी प्रकार पित्त एवं कफ के प्रकोपक विहार भी हैं जिनसे ज्वर एवं अन्य रोगों की उत्पत्ति होती है।
इन आहार एवं विहार के मिथ्या प्रयोग के कारण विशेषकर आमाशय (Stomach) विकृत हो जाता है जिस कारण तब दूषित दोष रस धातु में मिलकर ज्वर को उत्पन्न करते हैं। इसका अभिप्राय यह हुआ कि रस दूषित होने पर रसाग्निगत धात्वग्नियाँ अधिक क्रियाशील हो जाती है जिससे अधिक ऊष्मा की उत्पत्ति होती है। रस त्वचा में आश्रित रहता है। अतः त्वचा में ही ताप अनुभूति अधिक होती है।
मिथ्या आहार-विहार आदि श्लोक में ज्वर उत्पत्ति के लिए होने वाली विकृति (Pathology) का वर्णन किया गया है। माधव ने भी मिथ्या आहार-विहार को ज्वर का कारण माना है। किन्तु आजकल कतिपय जीवाणुओं का उपसर्ग (Infection) भी ज्वरोत्पत्ति का कारण माना गया है। आयुर्वेद जीवाणुओं की सत्ता को स्वीकार नहीं करता है। लेकिन आजकल वर्तमान में कुष्ठ एवं यक्ष्मा जैसे रोगों से पीड़ित रोगियों के रक्त तथा श्लेष्मा आदि में आँखों एवं अणुवीक्षण यंत्र (Microscope) की सहायता से जीवाणुओं का प्रत्यक्ष दर्शन किया जाता है एवं रोग निदान होने पर उसका उपचार किया जाता है।
प्रत्येक संक्रामक रोग में ये जीवाणु विभिन्न स्वरूप के होते है। परीक्षणों द्वारा यह भी प्रमाणित हो चुका है कि तत्तद् रोग के जीवाणुओं को यदि अन्य प्राणियों के शरीर में प्रविष्ट किया जाय तो तत्तद् रोग की ही उत्पत्ति होती है। इससे यह सिद्ध होता है कि जहाँ-जहाँ संक्रामक रोग होंगे वहाँ-वहाँ जीवाणुओं की सत्ता परमावश्यक है।
इसके अतिरिक्त सुश्रुत में जीवाणुकारणवाद की पुष्टि में कहा है – प्रसंग अर्थात् अति संपर्क अथवा स्त्री प्रसंग से उपदंश एवं फिरंग, शरीर के स्पर्श से खुजली आदि श्वास से या खांसने से श्लेष्मिक ज्वर (न्यूमोनिया) या राजयक्ष्मा (T.B.) साथ में भोजन करने एवं साथ सोने से तथा दूसरों के वस्त्र धारण करने से कुष्ठ, ज्वर, शोष, नेत्राभिष्यन्द (आँखों का दुखना) तथा अन्य औपसर्गिक रोग उत्पन्न होते हैं। यहाँ ज्वर से ग्रंथिक ज्वर (Plague) आदि संक्रामक ज्वरों को ही लेना चाहिए। जीवाणुवाद के कारण त्रिदोष (वात-पित्त-कफ) वाद पर कोई आघात नहीं पहुँचता, सिद्धान्त की दृष्टि से इन दोनों में कोई प्रतिद्वन्द्विता नहीं है। जीवाणु भी दोषों को प्रकुपित करके ही रोगों को उत्पन्न करते हैं। त्रिदोष रोगों के प्रति साक्षात कारण हैं। तात्पर्य यह है कि बिना दोष प्रकोप के रोगों की उत्पत्ति नहीं होती है। कदाचित् जीवाणु संक्रमण होने पर भी रोगोत्पत्ति नहीं होती किन्तु जीवाणु या अन्य मिथ्या आहार-विहार से प्रकुपित दोष अवश्य ही रोग उत्पन्न करते हैं। इसीलिये वाग्भट्ट ने कहा है-
सर्वमेवयोगोणां निदानं कुपितामलाः।
ततप्रकोपस्य तु प्रोक्तं विविधा हित सेवनम्।।
जीवाणु एवं त्रिदोष का कार्यक्षेत्र भिन्न है। जीवाणु का कार्यक्षेत्र त्रिदोष है इसीलिये वे त्रिदोष में ही विकृति पैदा करते हैं और त्रिदोष का कार्यक्षेत्र शरीर है। इस प्रकार जीवाणुओं से प्रकुपित त्रिदोष ही शरीर में विकृति पैदा करते हैं तथा रोगों को उत्पन्न करते हैं। कभी-कभी कुछ व्यक्तियों में जीवाणुओं संक्रमण होने पर भी रोग की उत्पत्ति नहीं होती है। इसका कारण त्रिदोष की सुदृढ़ साम्यावस्था है। आजकल इसी को रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) कहते हैं। जब तक दोष पूर्णतया साम्यावस्था में रहते हैं एवं प्रकोपक कारण जीवाणु की शक्ति अल्प होती है। तब तक रोग की उत्पत्ति नहीं हो सकती है।
ज्वर के सामान्य लक्षण –
स्वेदावरोधः संतापः सर्वांगग्रहण तथा।
युग पञ्च रोगे च स ज्वरो व्यपदिश्यते ॥
अर्थात् स्वेद का अवरोध (पसीने का न निकलना), संताप एवं सारे अंगों में पीड़ा ये लक्षण जिस रोग में हो उसे ही ज्वर कहते हैं। इसमें केवल ताप न कहकर संताप का उल्लेख विशेष प्रयोजन से किया गया है। संताप से शारीरिक संताप ही नहीं अपितु इन्द्रिय एवं मन का संताप भी ग्रहण होता है क्योंकि चरक ने कहा है कि ‘देहेन्द्रियमनस्तापी’ ज्वर शरीर, इन्द्रिय एवं मन, इन तीनों को संतप्त करता है। ‘वैचित्यमरतिग्लानिः मनः संतापलक्षणम्’, अर्थात् चित्त का व्यथित रहना, किसी भी कार्य में मन न लगना, ग्लानि का अनुभव होना, ये मनः संताप के लक्षण हैं। ज्वर में भी ये लक्षण मिलते हैं, अतः संताप शब्द का ग्रहण करना ही उचित है। युगपत् शब्द से स्पष्ट कीजिये कि ये सब लक्षण जहां एक साथ मिलेंगे, उसी को ज्वर कहते हैं। अलग-अलग एक लक्षण से युक्त व्याधि को ज्वर नहीं कह सकते हैं। यदि प्रत्येक लक्षण को ज्वर माना जाय तब तो कुष्ठ आदि को भी ज्वर कहना पड़ेगा, क्योंकि स्वेदावरोध लक्षण, कुष्ठ के पूर्व में संताप, दाह में और सर्वांगग्रहण सर्वांगवात रोग में पाया जाता है। चरक ने ‘ज्वर प्रत्यात्मिकं लिंगं संतापो देहमानसः’, ज्वर का यह सामान्य लक्षण किया है, शारीरिक संताप पहले शरीर में और फिर मन में और मानस पहले मन में पीछे शरीर में होता है। ‘शरीरोजायते पूर्वं देहे मनसि मानसः’ इस वर्णन से पूर्वोक्त लक्षण सदोष है। यह शंका भी ठीक नहीं है क्योंकि मन के बाद शरीर में या शरीर के बाद मन में संताप अत्यल्पकाल के अन्तर से होता है।
स्वेदावरोध –
स्वेद का न निकलना ही इसका अर्थ है। वस्तुतः ज्वरातिव्यवस्था में स्वेद की प्रवृत्ति नहीं होती। शरीर के अन्दर के ताप का निर्धारण करने में स्वेद (पसीने) की अहम भूमिका है। ज्वर में स्वेदावरोध होने का परिणाम तापक्रम की वृद्धि है। रक्त में विष की प्रचुरता होने पर स्वेद ग्रन्थियों का भार अधिक हो जाता है अथवा आम (अपक्व) रस (धातु) अवरोध उत्पन्न कर देता है जिससे वे कार्य करना बन्द कर देती हैं। स्वेदावरोध इसी का परिणाम है। यदि इस शब्द के अर्थ को संकुचित न करके विस्तृत किया जाय तो ज्वर में होने वाली अन्य विशिष्ट अवस्थाओं का स्पष्टीकरण भी भली-भांति हो सकता है। स्वेद शब्द को स्राव सामान्य उपलक्षण मानकर शरीर के अन्य स्रावों के अवरोध का सन्निवेश इसमें किया जा सकता है। वास्तव में ज्वर की अवस्था में मुख, आमाशय, आन्त्र, वृक्क (Kidneys) आदि ग्रन्थियों के स्राव कम या बन्द हो जाते हैं। इससे स्पष्ट होता है कि स्राव को उत्पन्न करने वाले सभी अंग ज्वरातिव्यवस्था में निष्क्रिय हो जाते हैं। परिसरीय कोशिकाओं के विस्फारित हो जाने पर स्वेद ग्रन्थियों को रक्त प्रचुर मात्रा में मिलने लगता है और वे स्वेद की उत्पत्ति अधिक मात्रा में करने लगती हैं। रक्त में भ्रमण करने वाले ज्वरजनक विषों के कारण ताप नियंत्रक केन्द्र के अवसादित हो जाने से परिसरीय कोशिकाओं का विस्फार नहीं हो पाता। इस प्रकार स्राव की कमी तथा विषों की या आम दोषों की प्रचुरता के कारण स्वेद ग्रन्थियों का कार्य अवरुद्ध हो जाता है। पाचन के लिए मुख, आमाशय, आन्त्र, अग्न्याशय (Pancreas) तथा यकृत (Liver) के स्रावों की परमावश्यकता होती है। इन स्रोतों के अवरुद्ध हो जाने से प्रच्छण का कार्य बन्द हो जाता है। इसीलिये आयुर्वेदज्ञों ने आम ज्वर (तरुण ज्वर) में आहार एवं कषाय पान का निषेध किया है।
ज्वर के पूर्व रूप –
ज्वर आने से पहले जो लक्षण दिखाई देते हैं उन्हें पूर्वरूप कहा जाता है। जैसे- थकावट, चित्त की अस्थिरता या किसी कार्य में मन न लगना, चेहरे की विवर्णता (Discoloration), मुख का स्वाद खराब होना, आँखों से पानी गिरना, ठण्डी हवा या धूप में बैठने की इच्छा तथा कभी अनिच्छा होना, जम्भाई, अंगड़ाई तथा शरीर में भारीपन होना, रोंगटे खड़े होना, भोजन में अरुचि, आँखों के आगे अन्धेरा आना, उत्साह में हानि तथा सर्दी लगना, ये ज्वर के सामान्य पूर्व रूप हैं।
आयुर्वेद के ग्रन्थों में सर्वप्रथम जिस ज्वर का वर्णन किया गया है वह है ‘वात ज्वर’, उसके निम्न लक्षण बताये गये हैं-
(1) शरीर में कंपकंपी (2) विषम वेग (3) कण्ठ एवं होठों का सूखना (4) नींद न आना (5) छींक का रुक जाना (6) शरीर में रूक्षता (7) सिर, हृदय प्रदेश तथा शरीर के अंगों में पीड़ा होना (8) मुख का स्वाद खराब होना (9) मल का सख्त होना (10) पेट में शूल एवं आफरा (11) जम्भाई अधिक आना। ज्वर की प्रवृत्ति या वृद्धि को वेग कहते हैं। वात ज्वर में इन दोनों का समय निश्चित नहीं होता। अतएव महर्षि सुश्रुत ने इसे विषम वेग कहा है। चक्रपाणि कहते हैं – “आरम्भः उत्पादः विषमो मोक्षः, तौ विषमौ यस्य स विसमारम्भविमोक्षौ” अर्थात् ज्वर का वेग कभी सिर से प्रारम्भ होता है और कभी पीठ से या जंघा से तथा कभी तेज होता है और कभी मन्द। इसी प्रकार ज्वर की निवृत्ति का स्थान और काल भी अनियमित ही होता है। वायु की प्रबलता के कारण निद्रानाश
युगपद् पञ्च रोगे च स ज्वरो व्यपदिश्यते ॥
अर्थात् स्वेद का अवरोध (पसीने का न निकलना) संताप एवं सारे अंगों में पीड़ा ये लक्षण जिस रोग में हो उसे ही ज्वर कहते हैं। इसमें केवल ताप न कहकर संताप का उल्लेख विशेष प्रयोजन से किया गया है। संताप से शारीरिक संताप ही नहीं अपितु इन्द्रिय एवं मन का संताप भी ग्रहण होता है क्योंकि चरक ने कहा है कि ‘देहेन्द्रियमनस्तापी’ ज्वर शरीर, इन्द्रिय एवं मन, इन तीनों को संतप्त करता है। ‘वैचित्यमरतिग्लानिः मनः संतापलक्षणम्’, अर्थात् चित्त का व्यथित रहना, किसी भी कार्य में मन न लगना, ग्लानि का अनुभव होना, ये मनः संताप के लक्षण हैं। ज्वर में भी ये लक्षण मिलते हैं, अतः संताप शब्द का ग्रहण करना ही उचित है। युगपद् शब्द से स्पष्ट कीजिये। कि ये सब लक्षण जहां एक साथ मिलेंगे, उसी को ज्वर कहते हैं। अलग-अलग एक लक्षण से युक्त व्याधि को ज्वर नहीं कह सकते हैं। यदि प्रत्येक लक्षण को ज्वर माना जाय तब तो कुष्ठ आदि को भी ज्वर कहना पड़ेगा, क्योंकि स्वेदावरोध लक्षण, कुष्ठ के पूर्व में संताप, दाह मे और सर्वांगग्रहण सर्वांगवात रोग मे पाया जाता है। चरक ने ‘ज्वर प्रत्यात्मिकं लिंगं संतापो देहमानतः’ ज्वर का यह सामान्य लक्षण किया है, शारीरिक संताप पहले शरीर में और फिर मन में और मानस पहले मन में पीछे शरीर मे होता है। ‘शरीरोन्जायते पूर्वं देहे मनसि मानसः’ इस वर्णन से पूर्वोक्त लक्षण सदोष है। यह शंका भी ठीक नहीं है क्योंकि मन के बाद शरीर में या शरीर के बाद मन में संताप अत्यल्पकाल के अन्तर से होता है।
स्वेदावरोध –
स्वेद का न निकलना ही इसका अर्थ है। वस्तुतः ज्वरातिअवस्था में स्वेद की प्रवृत्ति नहीं होती। शरीर के अन्दर के ताप का निर्हरण करने में स्वेद (पसीने) की अहम भूमिका है। ज्वर में स्वेदावरोध होने का परिणाम तापक्रम की वृद्धि है। रक्त में विष की प्रचुरता होने पर स्वेद ग्रन्थियों का मार अधिक हो जाता है अथवा आम (अपक्क्व) रस (धातु) अवरोध उत्पन्न कर देता है जिससे वे कार्य करना बन्द कर देती हैं। स्वेदावरोध इसी का परिणाम है। यदि इस शब्द के अर्थ को संकुचित न करके विस्तृत किया जाय तो ज्वर में होने वाली अन्य विशिष्ट अवस्थाओं का स्पष्टीकरण भी भली-भांति हो सकता है। स्वेद शब्द को स्राव सामान्य उपलक्षण मानकर शरीर के अन्य स्रावों के अवरोध का सन्निवेश इसमें किया जा सकता है। वास्तव में ज्वर की अवस्था में मुख, आमाशय, आन्त्र, वृक्क (Kidneys) आदि ग्रन्थियों के स्राव कम या बन्द हो जाते हैं। इससे स्पष्ट होता है कि स्राव को उत्पन्न करने वाले सभी अंग ज्वरातिअवस्था में निष्क्रिय हो जाते हैं। परिसरीय कोशिकाओं के विस्फारित हो जाने पर स्वेद ग्रन्थियों को रक्त प्रचुर मात्रा में मिलने लगता है और वे स्वेद की उत्पत्ति अधिक मात्रा में करने लगती हैं। रक्त में भ्रमण करने वाले ज्वरजनक विषों के कारण ताप नियंत्रक केन्द्र के अवसादित हो जाने से परिसरीय कोशिकाओं का विस्फार नहीं हो पाता। इस प्रकार स्राव की कमी तथा विषों की या आम दोषों की प्रचुरता के कारण स्वेद ग्रन्थियों का कार्य अवरुद्ध हो जाता है। पाचन के लिए मुख, आमाशय, आन्त्र, अग्न्याशय (Pancreas) तथा यकृत (Liver) के स्रावों की परमावश्यकता होती है। इन स्रोतों के अवरुद्ध हो जाने से प्रधूषण का कार्य बन्द हो जाता है। इसीलीये आयुर्वेदज्ञों ने आम ज्वर (तरूण ज्वर) में आहार एवं कषाय पान का निषेध किया है।
ज्वर के पूर्व रूप –
ज्वर आने से पहले जो लक्षण दिखाई देते हैं उन्हें पूर्वरूप कहा जाता है। जैसे- थकावट, चित्त की अस्थिरता या किसी कार्य में मन न लगना, चेहरे की विवर्णता (Discoloration), मुख का स्वाद खराब होना, आंखों से पानी गिरना, ठण्डी हवा या धूप में बैठने की इच्छा तथा कभी अनिच्छा होना, जम्हाई, अंगड़ाई तथा शरीर में भारीपन होना, रोंगटे खड़े होना, भोजन में अरुचि, आंखों के आगे अन्धेरा आना, उत्साह में हानि तथा सर्दी लगना, ये ज्वर के सामान्य पूर्व रूप हैं।
आयुर्वेद के ग्रन्थों में सर्वप्रथम जिस ज्वर का वर्णन किया गया है वह है ‘वात ज्वर,’ उसके निम्न लक्षण बताये गये हैं-
(1) शरीर में कंपकंपी (2) विषम वेग (3) कण्ठ एवं होठों का सूखना (4) नींद न आना (5) छींक का रुक जाना (6) शरीर में रूक्षता (7) सिर, हृदय प्रदेश तथा शरीर के अंगों में पीड़ा होना (8) मुख का स्वाद खराब होना (9) मल का सख्त होना (10) पेट में शूल एवं आध्मान (11) जम्हाई अधिक आना। ज्वर की प्रवृत्ति या वृद्धि को वेग कहते हैं। वात ज्वर में इन दोनों का समय निश्चित नहीं होता। अतएव महर्षि सुश्रुत ने इसे विषम वेग कहा है। चक्रपाणि कहते हैं- “आरम्भः उत्पादः विसगो मोक्षः, तौ विषमौ यस्य स विस्मारम्विविसभौ” अर्थात् ज्वर का वेग कभी सिर से प्रारम्भ होता है और कभी पीठ से या जंघा से तथा कभी तेज होता है और कभी मन्द। इसी प्रकार ज्वर की निवृति का स्थान और काल भी अनियमति ही होता है। वायु की प्रबलता के कारण निदानाङ्ग (Insomnia) भी होता है। वाग्भट्ट ने छींक की रुकावट को ही वातज्वर का लक्षण माना है। वात ज्वर का विशेष काल वर्षा ऋतु है।
इसके बाद पित्त ज्वर का वर्णन किया गया है, जिसके लक्षण निम्न बताये हैं-
पित्त ज्वर –
इसमें ज्वर का वेग तेज होता है। अतिसार, निद्रा की कमी तथा रोगी को वमन (उल्टी) भी होती है। गला, मुंह, होठ, नासिका में पाक हो जाता है। पसीना भी आता है। रोगी प्रलाप करता है। रोगी का मुंह कड़वा हो जाता है। कभी-कभी मूर्च्छा भी आ जाती है। प्यास अधिक लगती है। मल-मूत्र एवं आंखों का रंग पीला होता है तथा रोगी को चक्कर भी आते हैं।
पित्त ज्वर का वेग सम्पूर्ण शरीर में एक साथ आता है। अतिसार से यहां अतिसरण से नहीं अपितु पतले मल की प्रवृत्ति समझनी चाहिये क्योंकि अतिसार वस्तुतः ज्वर का उपद्रव (Complication) है लक्षण नहीं। वैसे तो सभी ज्वरों में पित्त की उपस्थिति रहती है किन्तु पित्त ज्वर में पित्त की प्रचुरता होने से ज्वर का वेग तीक्ष्ण स्वरूप का होता है। निद्रा की कमी वायु के समान पित्त का भी कार्य है। सुश्रुत ने कहा है- “निद्रानाशोऽनिलात् पित्तात” पित्त के आमाशय में आ जाने से पित्त ज्वर में वमन की प्रवृत्ति होती है।
कफ ज्वर –
इस ज्वर में शरीर गीले चमड़े से ढका हुआ प्रतीत होता है। ज्वर का वेग मन्द होता है। आलस्य एवं मुख का स्वाद मीठा होता है, मल-मूत्र का वर्ण सफेद होता है। शरीर में जकड़ाहट रहती है। अन्न में अरुचि, शरीर में भारीपन तथा शीत का अनुभव होता है। कफयुक्त वमन करने की इच्छा होती है। शरीर के रोंगटे खड़े रहते हैं तथा नींद बहुत आती है। सभी स्रोतों में अवरोध रहता है। शरीर में पीड़ा कम होती है शरीर अधिक गर्म नहीं रहता। आंखों का वर्ण सफेद रहता है। बसन्त ऋतु इस ज्वर के अनुकूल है।
इसके अतिरिक्त वात-पित्त ज्वर, वात-श्लेष्म ज्वर तथा पित्त-श्लेष्म ज्वर भी होते हैं। इनमें अलग-अलग दोषों के अनुसार द्वन्दज लक्षण पाये जाते हैं। फिर नम्बर आता है सन्निपात ज्वर का, इसमें वात, पित्त, कफ दूषित होकर सन्निपात ज्वर के लक्षण उत्पन्न होते हैं।
सन्निपात ज्वर के लक्षण –
इस ज्वर में क्षण में दाह एवं क्षण में ही शीत का अनुभव होता है। अस्थि, सन्धि तथा सिर में विशेष वेदना होती है। नेत्र आंसुओं से भरे रहते हैं। उनका रंग मैला एवं लाल रहता है। कानों में अकारण ही सन-सन की आवाज सुनाई पड़ती है। गले में कांटे जैसे चुभने का अनुभव होता है। तन्द्रा, मूर्च्छा, प्रलाप, कास, श्वास, अरुचि तथा भ्रम का अनुभव होता है। जीभ गाय की जीभ के समान खुरदरी रहती है। रोगी इधर-उधर सिर घुमाता रहता है। प्यास, निद्रानाश, हृदय प्रदेश में पीड़ा, स्वेद, मल, मूत्र देर से तथा अल्प मात्रा में निकलते हैं। गले में घुरघुराहट होती रहती है। रोगी बोलने में असमर्थ रहता है। मुंह, नाक, कान तथा गुदा में पाक हो जाता है।
सन्निपात ज्वर का प्रभाव सब धातुओं एवं अंगों पर पड़ता है। रक्त कोशिकाओं का मार्ग अवरुद्ध हो जाने से मस्तिष्क में रक्त पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पाता। अतः वह स्थान विकृत हो जाता है जिससे रोगी असम्बद्ध प्रलाप करने लगता है। इसी कारण कभी-कभी मूर्च्छा भी आ जाती है। श्वास नलिकाओं में कफ की उपस्थिति के कारण खांसी व अवरोध के फलस्वरूप श्वास की प्रवृत्ति भी पाई जाती है। दिन में निद्रा की अधिकता एवं रात्रि में निद्रा नाश यह सन्निपात ज्वर का प्रमुख एवं विशिष्ट लक्षण है। चरक ने तेरह प्रकार का सन्निपात माना है। इस प्रकार सन्निपात ज्वर भी तेरह प्रकार का होता है।
(1) वातोल्बण सन्निपात के लक्षण –
इसमें प्यास, ज्वर, ग्लानि, पसलियों में पीड़ा, दर्शन शक्ति का नास, पिण्डलियों में ऐंठन, दाह, कमजोरी, मल-मूत्र में रक्त का आना, शूल, रात्रि में नींद न आना, गुदा एवं वस्ति (मूत्राशय) में भयंकर पीड़ा होती है। रोगी को अंग-अंग टूटता सा लगता है। हिचकी, प्रलाप एवं मूर्च्छा आती है। रोगी कभी-कभी चिल्लाता है। इसे विस्फुरक भी कहते हैं।
(2) पित्तोल्बण या आशुकारी सन्निपात –
इसमें Internal तथा External दोनों प्रकार का ज्वर रहता है। इस अवस्था में ठंडे पदार्थों के सेवन से कफ एवं वायु दोनों प्रकुपित हो जाते है जिससे हिचकी, श्वास, जोड़ों में दर्द, प्रलाप, नाभि एवं पार्श्व में पीड़ा तथा पसीना आता है। स्वेद के साथ-साथ स्रोतों से रक्त भी निकलने लगता है। शूल से अत्यधिक पीड़ित होने के कारण प्यास तथा दाह (जलन) बढ़ जाती है। यह सन्निपात असाध्य होता है। इससे ग्रसित होने पर रोगी चौबीस घंटे में मर जाता है इसलिये इसे शीघ्रकारी सन्निपात कहते हैं।
इस पित्तोल्बण सन्निपात को आधुनिक दृष्टि से आन्त्रिक ज्वर (Typhoid) कहते हैं। आन्त्रिक ज्वर में आन्त्रगत रक्तस्राव (Intestinal Bleeding) या आंत्र के सन्निध (Perforated) हो जाने पर रोगी असाध्य स्थिति में चला जाता है। रक्त स्राव सा छिद्र होने से पूर्व ज्वर तीव्र रहता है। किन्तु उसके बाद तुरन्त ही तापक्रम प्राकृत (Normal) से भी कम हो जाता है। नाड़ी की गति तीव्र हो जाती है। पेट में तीव्र शूल (Pain) तथा रोगी को प्यास लगती है। ठण्डा पसीना आ जाता है इसीलिये यह अवस्था असाध्यता की द्योतक है। साधारणतः पित्तोल्वण सन्निपात असाध्य नहीं होता किन्तु अपथ्य सेवन करने से उपद्रव (Complication) होने के कारण यह असाध्य की श्रेणी में आ जाता है।
(3) कफोल्वण सन्निपात ज्वर –
इसमें शीत ज्वर, निद्रा की अधिकता, शरीर में भारीपन, आलस्य, तन्द्रा, वमन, मूर्च्छा, प्यास, जलन, तृप्ति, अरुचि, हृदय में जकड़ाहट, बार-बार थूकने की इच्छा, मुख की मधुरता, सुनने, बोलने एवं देखने की शक्ति का नाश ये लक्षण होते हैं। इस अवस्था में यदि चिकित्सक कफ को बस में करने का प्रयास करता है तो पित्त प्रकुपित होकर उपद्रवयुक्त ज्वर को उत्पन्न करता है। यदि पित्त को वश में रखने का यत्न करता है तो वायु का प्रकोप हो जाता है। इस अवस्था में यदि रोगी स्नान कर ले या कुछ खा ले तो वह तीन दिन से अधिक जीवित नहीं रह सकता। यह सन्निपात मेद धातुगत है।
इसके अलावा (4) वातपित्तोल्वण सन्निपात ज्वर- विभु सन्निपात (5) पित्तश्लेष्मोल्वण सन्निपात ज्वर- फल्गु सन्निपात (6) वातश्लेष्मोल्वण सन्निपात ज्वर- मकरी सन्निपात (7) हीनवात मध्यपित्त कफोल्वण सन्निपात ज्वर- वैदारिक सन्निपात (8) मध्यवात हीन पित्त कफोल्वण सन्निपात ज्वर- कर्कटोक सन्निपात (9) अधिक वात मध्य पित्त हीन कफ सन्निपात ज्वर- सम्मोहन सन्निपात (10) हीनवात वृद्ध पित्त मध्यकफ सन्निपात ज्वर- याम्यक सन्निपात (11) मध्यवात अधिक पित्त हीन कफ सन्निपात ज्वर- क्रकच सन्निपात (12) अधिक वात हीन पित्त मध्य कफ सन्निपात ज्वर- पाकल सन्निपात (13) प्रवृद्ध त्रिदोष सन्निपात ज्वर- कूटपालक सन्निपात।
यह अन्तिम सन्निपात अत्यंत भयानक होता है। इसमें रोगी की चेतना पूर्णतया नष्ट हो जाती है। रोगी के बल मन्द-मन्द श्वास लेता है, शरीर अकड़ जाता है और आँखें पथराने लगती है। शीघ्र ही रोगी की मृत्यु हो जाती है।
यहाँ सन्देह होता है कि वात आदि दोष जल एवं अग्नि के समान विरुद्ध गुण वाले हैं। जैसे वायु रूक्ष आदि गुणों से युक्त है, कफ के स्निग्ध आदि गुण इसके विपरीत हैं। इस प्रकार कफ एवं वात दोनों शीत गुण वाले हैं, किन्तु पित्त उष्ण गुण वाला है। अतः ये एक-दूसरे का नाश करने वाले होते हुए भी मिलकर सन्निपात ज्वर या अन्य रोग को कैसे उत्पन्न कर सकते हैं। इसके समाधान में दृढ़बल ने कहा है :-
विरुद्धैरोप न लैति गुणैर्न्नन्ति परस्परम्।
दोषाः सहजसात्म्यत्वाद घोरं विषमंक्षिवम् ।।
अर्थात् जिस प्रकार सहज एवं सात्म्य होने के कारण घोर विष सर्प को नष्ट नहीं करता है उसी प्रकार दोष भी सहज एवं सात्म्य होने के कारण परस्पर विरुद्ध गुण वाले होते हुए भी एक-दूसरे का नाश नहीं करते हैं। क्योंकि शास्त्रों में कहीं भी दोषों तथा धातुओं के अलावा केवल दोषों के ही परस्पर पूर्णतया नाशक होने का कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं है। यदि ये एक-दूसरे का समूल नाश करें तो रोगी की मृत्यु हो जायेगी क्योंकि दोष भी शरीर के धारक होते हैं। सुश्रुत ने स्वयं इसकी पुष्टि की है :-
विसर्गादानविक्षेपै सोमसूर्यानिलायथा ।
धारयन्ति जगद्देहं कफपित्तानिलास्तथा ।।
जिस प्रकार सूर्य, चन्द्रमा तथा वायु अपने विसर्ग, आदान एवं विक्षेप से पृथ्वी का कार्य सम्पादन करते हैं। उसी प्रकार कफ, पित्त एवं वायु शरीर की क्रियाओं को सम्पादित करके शरीर को धारण कराते हैं।
1न्निपात ज्वर की काल सीमा:-
वात प्रधान सन्निपात ज्वर सातवें दिन, पित्त प्रधान दसवें दिन तथा कफ प्रधान सन्निपात ज्वर बारहवें दिन अत्यंत प्रबल होकर या तो शान्त हो जाते हैं या रोगी को मार डालते हैं। त्रिदोष की इस मर्यादा में रोगी का जीवन या मरण दो बातों पर निर्भर है। यदि मल का पाक हो जाता है तो रोगी बच जाता है। किन्तु यदि धातु पाक हो जाये तो रोगी मर जाता है। वातोल्वण सन्निपात अतिशीघ्र क्रियाकारी होता है अतः सात या चौदह दिन में मलपाक होने से रोगी जीवित रहता है लेकिन यदि धातुपाक हो जाये तो रोगी की मृत्यु हो जाती है। कफोल्वण सन्निपात सबसे मन्द होता है। अतः बारह या चौबीस दिन में मलपाक होने पर रोगी जीवित रहता है तथा धातुपाक होने पर मर जाता है। पित्तोल्वण सन्निपात की गति वातोल्वण से कम होती है। अतः दस दिन या अठारह दिन में मल पाक होने पर रोगी जीवित रहता है तथा धातुपाक होने पर रोगी मर जाता है।
1न्निपात ज्वर का उपद्रव:-
सन्निपात ज्वरस्यान्ते कर्णमूले सुदारुणः ।
शोथः संजायते तेन कश्चिदेव प्रमुच्यते ।।
अर्थात् सन्निपात ज्वर के अन्त में रोगी के कर्णमूल में एक भयंकर शोथ (सूजन) हो जाता है। इससे कोई ही रोगी बच पाता है। यह शोथ कर्णमूलिक नामक लाला ग्रन्थि (Parotid gland) में होता है। अधिक कमजोर रोगियों में यह शोथ (Inflamation) हो जाता है। इसमें कभी-कभी पाक (Pus formation) भी हो जाता है। यदि इसकी उपयुक्त एवं अच्छी चिकित्सा की जाय तो यह ठीक भी हो जाता है। कर्णमूलिक ज्वर (Mumps) में होने वाले कर्णमूल शोथ से यह शोथ भिन्न होता है क्योंकि कर्णमूलिक ज्वर का शोथ साध्य होता है लेकिन सन्निपात ज्वरजन्य कर्णमूल शोथ को असाध्य कहा गया है :-
ज्वरादितौ वा ज्वरमुक्ततोवा
ज्वरान्तरन्तो वा श्रुतिमूलशोथः।
क्रमेणसाध्यस्त्वथ कृच्छसाध्यः
तथाप्यसाध्यः कथितो मुनीन्द्रैः।।
अर्थात् सन्निपात के आदि में होने वाला कर्णमूल शोथ साध्य मध्य में होने वाला कृच्छ साध्य तथा अन्त में होने वाला कर्णमूल शोथ असाध्य होता है।
अीिज्ञन्यास नामक ज्वर –
जब प्रकुपित तीन दोष (वात, पित्त, कफ), उर: स्रोत (वक्ष:स्थल, हृदय, फुफ्फुस एवं श्वास प्रणाली) में घूमते हुए आम दोष की अत्यधिक वृद्धि से ग्रथित होकर मन एवं ज्ञानेन्द्रियों पर प्रभाव डालकर अभिन्यास नामक भयंकर ज्वर को उत्पन्न करते हैं। इसमें रोगी सुन नहीं पाता, देख नहीं पाता, उसका घ्राणज्ञान (सूंघने की शक्ति), स्पर्शज्ञान तथा शब्द ज्ञान नष्ट हो जाता है। रोगी सिर को इधर-उधर पटकता है। भोजन की इच्छा नष्ट हो जाती है। रोगी सिर को इधर-उधर पटकता है। भोजन की इच्छा नष्ट हो जाती है। गले में घुर्र-घुर्र की आवाज आती है। इस भयंकर ज्वर को अभिन्यास भी कहते हैं। इससे कोई ही रोगी बच पाता है इसलिये यह असाध्य है। इसको कोई कुछ लोग हतोजस भी कहते हैं, क्योंकि इस अवस्था में शरीर के ओज का बहुत अंश नष्ट हो जाता है। कविराज गणनाथ सेन जी इसे तीव्र विषमयता (Sever Toximia) जन्य ज्वर या अति तीव्र ज्वर (Hyperpyrexia) भी कहते हैं। आन्त्रिक ज्वर की तीव्र विषमयता में भी ये लक्षण मिलते हैं।
ओन्तुक ज्वर –
अभिघात (चोट आदि) अभिचारकर्म (दुष्कर्म) अभिशाप (किसी के द्वारा श्राप देने पर) तथा अभिषंग (बुरी संगति) से चार प्रकार का आगन्तुक ज्वर उत्पन्न होता है। इसमें भी कारण के अनुसार दोषों की कल्पना करनी चाहिए।
भय एवं शोकजन्य ज्वर में रोगी प्रलाप करता है। क्रोधजन्य रोग में कम्पन होता है। अभिचार एवं अभिशापजन्य ज्वर में मूर्च्छा तथा प्यास लगती है। अभिषंग ज्वर में घबराहट कभी हँसी तथा कभी रोने की इच्छा होती है।
विशम ज्वर –
जो ज्वर अनियमित रूप से गर्मी तथा सर्दी लगने के बाद अनियमित काल में आता है तथा जिसका वेग विषम (कभी तीव्र संताप से और कभी मन्द संताप से चढ़ता है) उसे विषम ज्वर कहते हैं। वाग्भट्ट ने लिखा है, “विषमो विषमप्रारम्भ क्रिया कालोऽनुषङ्गवान्” अर्थात् जिसका आरम्भ, क्रिया तथा काल विषम हो वह विषमज्वर कहलाता है। विषम ज्वर का यह वाग्भट्टोक्त लक्षणों से युक्त किसी भी प्रकार का ज्वर आयुर्वेद की दृष्टि से विषम ज्वर के अंतर्गत माना जाता है इसलिए मलेरिया भी विषम ज्वर के अंतर्गत ही है, क्योंकि इसके लक्षण उससे अधिक मिलते हैं और विषमज्वर नाशक आयुर्वेदिक औषधियां मलेरिया में भी प्रभावकारी होती हैं। इस प्रकार विषमज्वर आगन्तुक और निज भेद से दो प्रकार का होता है। धातुओं की विषमता से उत्पन्न ज्वर निज कहलाता है। रोग उत्पन्न करने वाले बाह्य जीवाणुओं से होने वाला ज्वर आगन्तुक विषम ज्वर कहलाता है।
विशम ज्वर के भेद –
- सन्तत ज्वर (Continuous or Remittent Fever)
- सततक ज्वर (Double Quotidian Fever)
- अन्यद्युष्क ज्वर (Quotidian Fever)
- तृतीयक ज्वर (Tertian Fever)
- चतुर्थक ज्वर (Quartan Fever)
न्तत ज्वर –
कई दिनों तक लगातार चलने वाले अविसर्गी (Continuous) स्वरूप के ज्वर को सन्तत ज्वर कहते हैं। इसकी दैनिक प्रवृत्ति दो अंशों तक होती है। यह मध्यकाल में स्वाभाविक अंश तक नहीं उतरता आन्त्रिक ज्वर (Typhoid), फुफ्फुसपाक (Pneumonia) तथा मस्तिष्क सुषुम्ना ज्वर (Ceribrospinal Fever) में सन्तत स्वरूप का ज्वर मिलता है। प्राचीन दृष्टि से आन्त्रिक ज्वर को पित्तोल्वण विषम सन्निपात ज्वर तथा फुफ्फुस पाक को श्लेष्मोल्वण विषम सन्निपात ज्वर, मस्तिष्क सुषुम्ना ज्वर को वातोल्वण विषम सन्निपात ज्वर कह सकते हैं। सन्तत ज्वर की सप्ताह आदि अवधि दोष भेद से की गई है । अर्थात वातोलवण सन्तत ज्वर सात दिन में, पित्तोल्बण दस दिन में तथा कफोल्बण बारह दिन में प्राय: उतर जाता है।
1ततक ज्वर – इस ज्वर में चौबीस घंटों में दो बार वृद्धि होती है। इसका कभी किसी समय पूर्णतया मोक्ष भी हो सकता है और नहीं भी। इस प्रकार का ज्वर अधिकतर काल ज्वर (Kala Zar) में पाया जाता है। इस ज्वर में त्वचा की विवर्णता यकृत एवं प्लीहा की वृद्धि तथा मांशक्षय ये लक्षण विशेष रूप से मिलते हैं। रोगी को भूख तो लगती है लेकिन पाचनशक्ति क्षीण हो जाती है। कभी-कभी शोथ, अतिसार तथा नाक एवं मसूड़ों से रक्त स्राव भी होता है। आरम्भ में ज्वर प्रायः पूर्णतया नहीं उतरता किन्तु तापक्रम की वृद्धि दो बार होती है।
कभी-कभी मारक विषमज्वर के जीवाणु (Plasmodium Falciparum) का उपसर्ग होने पर सततत्व स्वरूप का ज्वर वेग होता है। किन्तु इसमें समय पूर्ण होने पर ज्वर मोक्ष की अवस्था भी मिलती है। इसे मलेरिया ज्वर ही कहा जायेगा।
रक्त में लीन विषम ज्वरोत्पादक जीवाणु जब रक्त के लाल कणों को तोड़कर बाहर आते हैं, तो शीत आदि लक्षणपूर्वक ज्वर का वेग आरम्भ होता है। विषम ज्वर (मलेरिया) को उत्पन्न करने वाले जीवाणु विभिन्न प्रकार के होते हैं। इनके रक्तकणों से बाहर आने का समय भी भिन्न होता है, अतः ज्वर वेग भी विभिन्न समयों पर होता है। इसी काल भिन्नता के आधार पर विषम ज्वर के तृतीयाक आदि भेद होते हैं। इन जीवाणुओं की निम्न उप जातियां विभिन्न प्रकार के विषम ज्वरों को उत्पन्न करते हैं-
- प्लाज्मोडियम वाईवेक्स (P. Vivax)
- प्लाज्मोडियम ओवेल (P. Ovale)
- प्लाज्मोडियम मलेरिया (P. Malaria)
- प्लाज्मोडियम फैल्सीपैरम (P. Falciparum)
इन जीवाणुओं के जीवन के दो चक्र हैं –
1. मैथुनी च – इसमें नर-मादा दोनों की आवश्यकता होती है। यह चक्र मच्छरों के आन्त्र में पूर्ण होता है।
2. अमैथुनी चø – इसमें नर एवं मादा की आवश्यकता होती है। यह जीवन चक्र मनुष्य शरीर में पूर्ण होता है।
प्लाज्मोडियम वाइवैक्स का जीवन चक्र 48 घंटे में पूर्ण होता है। अतः लाल कणों में प्रविष्ट हुए सम्पूर्ण मेरोजाइट 48 घंटे के पश्चात रक्त के लाल कणों (R.B.C.) को विदीर्ण करके बाहर आते हैं। इस प्रकार इस जाति के जीवाणुओं का उपसर्ग होने पर प्रति तीसरे दिन ज्वर का वेग आता है। इसीलिए इस ज्वर को प्राचीनों ने तृतीयाक नाम दिया है। प्लाज्मोडियम मलेरिया नामक उपजाति का जीवन चक्र 72 घंटे में पूर्ण होता है। अतः लाल कणों में लीन अंशुकैत (Merzites) उक्त काल में रक्तकणों को विदीर्ण कर बाहर आते हैं। जिससे मध्य में दो दिन छोड़कर चौथे दिन ज्वर को वेग आता है। इसे चतुर्थक ज्वर (Quartan Fever) कहते हैं।
अन्येद्युष्क ज्वर (Quotidian Fever) प्रतिदिन 24 घंटे में एक बार आता है और पूर्ण विसर्गी स्वरूप का होता है अर्थात ज्वर पूर्ण रूप से उतर जाता है। तृतीयाक ज्वर को उत्पन्न करने वाले प्लाज्मोडियम वाइवेक्स के दो स्वतंत्र वंश विस्तार लगातार दो दिन होने से अन्येद्युष्क ज्वर होता है। इसे तृतीय विपर्य (Double Tertian) भी कह सकते हैं। तात्पर्य यह है कि यदि किसी व्यक्ति को तृतीयाक जीवाणु का उपसर्ग एक तारीख को हुआ तथा दूसरी तारीख को भी हुआ। जो जीवाणु प्रथम दिन शरीर में पहुंचे वे पन्द्रह दिन के संचयकाल (Incubation Period) के पश्चात 15, 17, 19 आदि तारीखों में ज्वर को उत्पन्न करेंगे। इसके अतिरिक्त दूसरी तारीख के उपसर्ग के फलस्वरूप 16, 18 और 21 तारीखों को भी ज्वर होगा। इस प्रकार ज्वर का वेग प्रतिदिन आयेगा। अतः इसे दैनिक या अन्येद्युष्क ज्वर कहते हैं।
चतुर्थक विपर्य का चक्र भी तीन दिन का होता है। इसमें एक दिन छोड़कर दो दिन निरन्तर ज्वर बना रहता है। जैसे जो कीटाणु एक तारीख को शरीर पहुंचेगा तो बीस दिन के संचयकाल के बाद 23, 26, 29 आदि तारीखों में ज्वर को उत्पन्न करेगा। इसी प्रकार जो जीवाणु दो तारीख को शरीर में प्रविष्ट हुये उनके कारण 21, 24, 27 तथा 30 तारीखों में ज्वर का वेग आयेगा। अतः इस चतुर्थक जीवाणु से दो सन्ज्वर दिन और एक निम्वर दिन होगा। इसे ही चतुर्थक विपर्य (Double Quartan) कहते हैं।
वात वलास क ज्वर –
वात का अर्थ वायु और वलास का अर्थ कफ है। इस प्रकार वात वलासक ज्वर वात कफोत्थ होते हुए भी त्रिदोषज ही हैं क्योंकि इसमें पित्त की भी विद्यमानता रहती है। इसमें कफ का स्नेह गुण वात और पित्त द्वारा अभिभूत हो जाता है। अतः इसमें त्वचा रूक्ष रहती है। रोगी के किसी एक अंग या सर्वांग में शोथ पाया जाता है। सर्वप्रथम यह शोथ मुख या शाखाओं में दिखाई पड़ता है। कमजोरी और पीड़ा के कारण रोगी अंगों को इधर-उधर नहीं चला पाता। हृदय की दुर्बलता एवं शक्ति क्षीणता होने के कारण रोगी अवसादित (Depressed) रहता है। श्लेष्मा (कफ) की प्रधानता के कारण रोगी को लाला स्राव (लार) शीत तथा श्वास जैसे कफ के उपद्रव भी पाये जाते हैं। रोग अधिक बढ़ जाने पर फुफ्फुस (Lungs) में भी शोथ पाया जाता है। यह ज्वर विशेषतया अधिक चावल का सेवन करने वाले (आनूप देश में रहने वाले) लोगों में पाया जाता है।लेखकों के अनुसार आधुनिक दृष्टि से इस रोग को जानपदिक शोथ (Epidemic Dropsy) नाम दिया जा सकता है। इसमें ज्वर 98.6 से 99.4 डिग्री तक होता है।हृदय पर प्रभाव होने से Tachy Cardia तथा श्वास हो जाता है।
प्रलेपक ज्वर –
यह प्रत्यक्ष रूप से सदैव बना रहता है। प्रतिदिन यह मध्याह्नोत्तर या संध्या काल में बढ़ता है। इसमें ठन्डा पसीना आता है जिससे रोगी का चिपचिपा जैसे लगता है इसलिये कुछ लोग इसे विषम ज्वर भी मानते हैं। किन्तु सुश्रुत ने स्पष्टतः इसे अविषम ज्वर कहा है। आजकल इसे हैक्टिक फीवर (Hectic Fever) कहते हैं। यह राजयक्ष्मा (T.B.) का प्रधान लक्षण है। राजयक्ष्मा के अतिरिक्त अस्थि मज्जा विदधि तथा पूयमयता (Pyaemia) में भी इसके अतिरिक्त एक ज्वर का आयुर्वेद ग्रन्थों में वर्णन आया, जिसका वर्णन करना मैं उचित समझता हूँ। आधुनिक चिकित्सा वाले शायद इस प्रकार के ज्वर को नहीं मानते हैं। वह इस प्रकार है-
काम ज्वर –
अपनी इच्छानुकूल तरुणी की अप्राप्ति के कारण काम ज्वर की उत्पत्ति होती है। काम ज्वर से ग्रसित रोगी लम्बे एवं गहरे-गहरे श्वास लेता है और वह उस तरुणी के ही ख्वाबों में खोया प्रतीत होता है। अर्थात् रोगी का धैर्य, लज्जा तथा निद्रा नष्ट हो जाती है। शरीर में दाह (ताप) एवं भ्रम भी हो जाता है।
ज्वर चिकित्सा –
ज्वर कोई एक खास रोग नहीं है। जितने भी रोग होते हैं कुछ को छोड़कर उनमें ज्वर एक प्रमुख लक्षण के रूप में विद्यमान रहता है। जब उन रोगों की मूल चिकित्सा होती है तो लक्षण रूप में उत्पन्न ज्वर स्वयमेव शान्त हो जाता है। उदाहरण के लिये यदि किसी को कण्ठशालूक (Tonsillitis) है तो उसमें ज्वर अवश्य होगा। जब कण्ठशालूक की चिकित्सा की जाती है तो उसका लक्षण स्वरूप ज्वर अपने आप शान्त हो जाता है। लेकिन जब अपरिपक्व तथा दुष्ट रस धातु रक्त के साथ मिलकर सम्पूर्ण शरीर में परिभ्रमण करते हुए जिस ज्वर को उत्पन्न करता है उस आभ्यन्तर कहते हैं। इस प्रकार के ज्वरों का एक चिकित्सा सूत्र है-
ज्वरदादेलंनिंकलयातज्वरमध्येऐुपसुचनम्.
ज्वरासभ्जंतमृातयम्
अर्थात् ज्वर (आम) आने पर रोगी को सर्वप्रथम लंघन कराना चाहिये। लंघन की अवधि को चरक ने 6 दिन बताया है। 6 दिन व्यतीत होने पर सातवें दिन जब आम रस का पाचन हो जाय तब रोगी को लघु अन्न देकर औषधि देनी चाहिये। सुश्रुत ने कहा है कि-
मश्तौज्वेर देहेहलेश्च पक्ंतेांशंंकिीयाजवरेदेंरदोःम.।।
जब तक दोषों तथा मलों का परिपाक नहीं होता तथा ज्वर मृदु एवं शरीर हल्का नहीं हो जाता, रोगी को औषधि नहीं देनी चाहिये। कुछ आचार्य सात दिन बाद, कुछ दस दिन बाद और कतिपय आचार्य आम की अधिकता न होने पर लघु अन्न सेवन कराकर औषधि पान कराना उचित समझते हैं लेकिन आम रस की प्रबलता पर कदापि रोगी को औषधि नहीं देनी चाहिये। तीव्र ज्वर से पीड़ित रोगी में आम दोष के वेग प्रबल होने पर भी रोगी को औषधि नहीं देनी चाहिये। तन्द्रा एवं भारीपन होने पर भी औषधि नहीं देनी चाहिये क्योंकि उक्त अवस्था में दी गई औषधि का परिपाक न होने पर औषधि लाभ कर ज्वर को अधिक बढ़ा देती है। एक सप्ताह के बाद किस अवस्था में कैसी औषधि देनी चाहिये इसका नियम इस प्रकार बताया गया है। यदि लंघन, स्वेदन आदि से मलों की स्तब्धता नष्ट हो जाने पर भी दोषों की समता के लक्षण मिलें तो पाचन का प्रयोग करें। यदि दोष भी विराम हो गये हों तो तब शमन औषधि प्रयोग में लानी चाहिये। किन्तु मलों की स्तब्धता तथा दोषों की समता बनी रहने पर किसी प्रकार की भी औषधि प्रयोग में नहीं लानी चाहिये। यही ज्वर चिकित्सा का मुख्य सूत्र है।













Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *