टमाटर का झोल

टमाटर का झोल

सामग्री- विधि- पोषक मूल्य- टमाटर के झोल में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं। 1. आयरन- इसमें आयरन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। क्योंकि इसे लोहे की कढ़ाई में बनाया जाता है। 2. वसा- टमाटर के झोल को घी या तेल में बनाया जाता है। इस कारण पौष्टिकता और अधिक बढ़ जाती है। 3.

सामग्री-

  1. प्याज — 50 ग्रा0
  2. टमाटर — 50 ग्रा0
  3. लहसुन, अदरक — 1 चम्मच पिसा
  4. जख्या/मेथी — 1/2 चम्मच
  5. नमक, मिर्च, हल्दी, धनिया — स्वादानुसार
  6. घी या तेल — 2 चम्मच
  7. हरा धनिया — 50 ग्रा0

विधि-

  1. सर्वप्रथम बर्तन में तेल गरम करके जख्या का छौंक लगाते हैं।
  2. जब जख्या की खुशबू आने लगे तब लहसुन एवं प्याज व टमाटर का पेस्ट डालकर भून लेते हैं।
  3. प्याज टमाटर के साथ सभी मसालों को भूनकर उसमें पानी डाल लिया जाता है।
  4. इसके पकने के बाद इसमें कटा हरा धनिया डाला जाता है।

पोषक मूल्य- टमाटर के झोल में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।

1. आयरन- इसमें आयरन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। क्योंकि इसे लोहे की कढ़ाई में बनाया जाता है।

2. वसा- टमाटर के झोल को घी या तेल में बनाया जाता है। इस कारण पौष्टिकता और अधिक बढ़ जाती है।

3. रफेज- सब्जियां रफेज का अच्छा स्रोत हैं।

4. विटामिन- टमाटर डालने से इसमें विटामिन सी की मात्रा बढ़ जाती है।

5. जल- हमारे शरीर में पानी का कुछ अंश भोजन से भी जाता है चाहे वह किसी भी प्रकार का हो क्योंकि भोजन बनाने में पानी का प्रयोग किया जाता है।

Posts Carousel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos