सामग्री- विधि- ‘धपड़ी व कप्पा में अन्तर यह है कि कप्पा में टमाटर के स्थान पर दही डाली जाती है।’ पोषक मूल्य- कप्पा में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।
सामग्री-
- पालक — 200ग्रा0
- प्याज — 50 ग्रा0
- दही — 1 कप
- लहसुन, अदरक — 1 चम्मच पिसा
- जीरा — 1/2 चम्मच
- नमक, मिर्च, धनिया — स्वादानुसार
- घी या तेल — 2 चम्मच
- हींग — चुटकी भर
विधि-
- सर्वप्रथम पालक को साफ करके लेते हैं।
- कढ़ाई में तेल गरम करके हींग जीरा का छौंक लगाते हैं।
- जब जीरे की खुशबू आने लगे तब प्याज टमाटर डालकर भून लेते हैं।
- प्याज टमाटर के साथ सभी मसालों को भूनकर पालक को भी उसमें डाल लिया जाता है व एक बार फिर पका लिया जाता है।
- इसे अच्छी तरह मिला लिया जाता है।
‘धपड़ी व कप्पा में अन्तर यह है कि कप्पा में टमाटर के स्थान पर दही डाली जाती है।’
पोषक मूल्य- कप्पा में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- आयरन- हरी सब्जी का बना होने के कारण इसमें आयरन की भी पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। क्योंकि इसे लोहे की कढ़ाई में बनाया जाता है।
- वसा- कप्पा को घी या तेल में बनाया जाता है। इस कारण पौष्टिकता और अधिक बढ़ जाती है।
- रफेज- हरी सब्जियां रफेज का अच्छा स्रोत हैं।
- विटामिन- हरी सब्जियों में पर्याप्त मात्रा में विटामिन भी पाया जाता है। दही डालने से इसमें विटामिन सी की मात्रा भी बढ़ जाती है।
- जल- हमारे शरीर में पानी का कुछ अंश भोजन से भी जाता है चाहे वह किसी भी प्रकार का हो क्योंकि भोजन बनाने में पानी का प्रयोग किया जाता है।














Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *