चैंसू

चैंसू

सामग्री- विधि- पोषक मूल्य- चैंसू में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।

सामग्री-

  1. उड़द – 100 ग्रा0
  2. प्याज – 50 ग्रा0
  3. टमाटर – 2
  4. लहसुन, अदरक – 1 चम्मच पिसा
  5. जख्या – 1/2 चम्मच
  6. नमक – 1/4 चम्मच
  7. तेल – 2 चम्मच
  8. हींग – चुटकी भर
  9. हरा धनिया – 50 ग्रा0

विधि-

  1. सर्वप्रथम उड़द की दाल को दरदरा पीस कर भून लेते हैं।
  2. कड़ाई में तेल गर्म करके हींग, जीरा का छौंक लगाते हैं।
  3. तत्पश्चात प्याज को भून लेते हैं।
  4. प्याज के सुनहरा होने पर टमाटर डालते हैं व सभी मसाले स्वादानुसार डालते हैं।
  5. सभी मसाले अच्छी तरह भुन जाने के बाद उसमें पिसी हुई दाल डालकर पानी डालकर पकाया जाता है।
  6. जब यह मिश्रण अच्छी तरह खौलने लगे तब इसमें हरा धनिया व घी डालकर गर्म-गर्म परोसते हैं। ‘उत्तराखण्ड में ही इस व्यंजन को मसपणी नाम से भी पुकारा जाता है।’

पोषक मूल्य- चैंसू में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।

  1. प्रोटीन- चैंसू में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। क्योंकि सभी प्रकार की दालें प्रोटीन की अच्छी स्रोत होती हैं।
  2. आयरन- इसमें आयरन की भी पर्याप्त मात्रा पाई जाती है।
  3. कार्बोहाइड्रेट- दालों में पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।
  4. वसा- चैंसू को मुख्य रुप से घी के साथ बनाया व खाया जाता है। इस कारण पौष्टिकता और अधिक बढ़ जाती है। घी में संतृप्त प्रकार की वसा पाई जाती है जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है।
  5. रफेज- चैंसू में दाल के छिलके भी होते हैं इस कारण यह रफेज का अच्छा स्रोत है।
  6. विटामिन- दालों में कुछ मात्रा में विटामिन भी पाया जाता है।
  7. जल- हमारे शरीर में पानी का कुछ अंश भोजन से भी जाता है चाहे वह किसी भी प्रकार का हो क्योंकि भोजन बनाने में पानी का प्रयोग किया जाता है।

Posts Carousel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos