सामग्री- विधि- पोषक मूल्य- भांग की चटनी में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।
सामग्री-
- भांग — 50 ग्रा०
- धनिया — 100 ग्रा०
- जीरा — 1 चम्मच
- टमाटर — 1
- लहसुन — 5 कली
- अदरक — 10 ग्रा०
- नमक, मिर्च — स्वादानुसार
- नींबू का रस — 4 चम्मच
विधि-
- खट्टी चटनी
- सर्वप्रथम भांग को भून लिया जाता है।
- सभी सामग्री को एक साथ सिल में पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लिया जाता है। जिसमें स्वादानुसार नमक, मिर्च व नींबू का रस डाला जाता है।
- मीठी चटनी
- सर्वप्रथम भांग को भून लिया जाता है।
- सभी सामग्री को एक साथ सिल में पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लिया जाता है। जिसमें स्वादानुसार नमक, मिर्च डाला जाता है। व मीठी चटनी के लिए पिसे पेस्ट में गुड़ भी डाला जाता है।
पोषक मूल्य- भांग की चटनी में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- प्रोटीन- भांग की चटनी में प्रोटीन कम लेकिन उत्तम प्रकार की पाई जाती है।
- रफेज- चटनी में पर्याप्त मात्रा में टमाटर, धनिया, अदरक के कारण पर्याप्त रेशे होते हैं। इस कारण यह रफेज का अच्छा स्रोत हैं।
- विटामिन- टमाटर मे पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी भी पाया जाता है।
- जल- हमारे शरीर में पानी का कुछ अंश भोजन से भी जाता है चाहे वह किसी भी प्रकार का हो क्योंकि भोजन बनाने में पानी का प्रयोग किया जाता है।
















Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *