सोयाबीन की चटनी

सोयाबीन की चटनी

सामग्री– विधि– पोषक मूल्य- सोयाबीन की चटनी में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।

सामग्री–

  1. सोयाबीन — 50 ग्रा०
  2. धनिया — 100 ग्रा०
  3. जीरा — 1 चम्मच
  4. लहसुन — 5 फली
  5. अदरक — 10 ग्रा०
  6. नमक, मिर्च — स्वादानुसार
  7. नींबू का रस — 4 चम्मच

विधि–

  1. सर्वप्रथम सोयाबीन को भून लिया जाता है।
  2. सभी सामग्री को एक साथ सिल में पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लिया जाता है। जिसमें स्वादानुसार नमक, मिर्च व नींबू का रस डाला जाता है।

पोषक मूल्य- सोयाबीन की चटनी में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।

  1. प्रोटीन- सोयाबीन में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। क्योंकि सभी प्रकार की दालें प्रोटीन की अच्छी स्रोत होती हैं।
  2. रफेज- चटनी में पर्याप्त मात्रा में टमाटर, धनिया, अदरक के कारण पर्याप्त रेशे होते हैं। इस कारण यह रफेज का अच्छा स्रोत हैं।
  3. विटामिन- नींबू में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी भी पाया जाता है।
  4. जल- हमारे शरीर में पानी का कुछ अंश भोजन से भी जाता है चाहे वह किसी भी प्रकार का हो क्योंकि भोजन बनाने में पानी का प्रयोग किया जाता है।

Posts Carousel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos