उड़द दाल की पकौड़ी

उड़द दाल की पकौड़ी

सामग्री- विधि- पोषक मूल्य- उड़द की दाल की पकौड़ी में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।

सामग्री-

  1. उड़द – 150 ग्रा०
  2. जीरा – 1/2 चम्मच
  3. नमक – 1/4 चम्मच
  4. मिर्च – 1/4 चम्मच
  5. तेल – तलने के लिए
  6. हींग – चुटकी भर
  7. तिल – 1 कटोरी

विधि-

  1. सर्वप्रथम उड़द की दाल को रात भर भिगोकर दरदरा पीसकर पेस्ट तैयार कर लेते हैं।
  2. इस पेस्ट में अदरक, लहसुन, नमक, मिर्च डालकर मिला लेते हैं।
  3. कढ़ाई में तेल गर्म करते हैं।
  4. उड़द दाल के मिश्रण की गोल, चपटी आकृति देकर बाहर से तिल चिपकाकर तल लेते हैं।
  5. उड़द की पकौड़ी को हरी चटनी या भांग की चटनी के साथ परोसा जाता है।

पोषक मूल्य- उड़द की दाल की पकौड़ी में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।

  1. प्रोटीन- उड़द की दाल की बनी होने के कारण इस व्यंजन में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। क्योंकि सभी प्रकार की दालें प्रोटीन की अच्छी स्रोत होती हैं।
  2. आयरन- इसमें आयरन की भी पर्याप्त मात्रा पाई जाती है।
  3. कार्बोहाइड्रेट- दालों में पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।
  4. वसा- उड़द की पकौड़ी को मुख्य रूप से तेल के साथ बनाया जाता है। इस कारण पौष्टिकता और अधिक बढ़ जाती है।
  5. रफेज- उड़द की दाल में दाल के छिलके भी होते हैं इस कारण यह रफेज का अच्छा स्रोत हैं।
  6. विटामिन- दालों में कुछ मात्रा में विटामिन भी पाया जाता है।
  7. जल- हमारे शरीर में पानी का कुछ अंश भोजन से भी जाता है चाहे वह किसी भी प्रकार का हो क्योंकि भोजन बनाने में पानी का प्रयोग किया जाता है।

Posts Carousel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos