सामग्री- क्रमांक नाम मात्रा 1. गहथ 150 ग्रा0 2. प्याज 50 ग्रा0 3. टमाटर 2 4. लहसुन, अदरक 1 चम्मच पिसा 5. जीरा 1/2 चम्मच 6. नमक, मिर्च स्वादानुसार 7. घी या तेल 2 चम्मच 8. हींग चुटकी भर 9. हरा धनिया 50 ग्रा0 विधि- पोषक मूल्य- गहथ के फांणू में निम्न पोषक तत्व पाए
सामग्री-
| क्रमांक | नाम | मात्रा |
| 1. | गहथ | 150 ग्रा0 |
| 2. | प्याज | 50 ग्रा0 |
| 3. | टमाटर | 2 |
| 4. | लहसुन, अदरक | 1 चम्मच पिसा |
| 5. | जीरा | 1/2 चम्मच |
| 6. | नमक, मिर्च | स्वादानुसार |
| 7. | घी या तेल | 2 चम्मच |
| 8. | हींग | चुटकी भर |
| 9. | हरा धनिया | 50 ग्रा0 |
विधि-
- सर्वप्रथम गहथ की दाल को रात भर भिगोकर दरदरा पीसकर पेस्ट तैयार कर लेते हैं।
- कड़ाई में तेल गर्म करके हींग, जीरा का छौंक लगाते हैं।
- तत्पश्चात प्याज को भून लेते हैं।
- प्याज के सुनहरा होने पर टमाटर डालते है व सभी मसाले स्वादानुसार डालते हैं।
- सभी मसाले अच्छी तरह भुन जाने के बाद उसमें पिसी दाल डालकर भून लेते हैं।
- दाल को अच्छी तरह से भूनने के बाद पानी डालकर पका लेते हैं।
- जब यह मिश्रण अच्छी तरह खौलने लगे तब इसमें हरा धनिया व घी डालकर गर्म-गर्म परोसते हैं। कुमाऊं में इस व्यंजन को डुबक्कू नाम से पुकारा जाता है।
पोषक मूल्य-
गहथ के फांणू में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- प्रोटीन- फांणू में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। क्योंकि सभी प्रकार की दालें प्रोटीन की अच्छी स्रोत होती हैं।
- आयरन- इसमें आयरन की भी पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। इस व्यंजन को लोहे की कड़ाई में बनाया जाता है इस कारण इसमें आयरन की मात्रा और अधिक बढ़ जाती है।
- कार्बोहाइड्रेट- दालों में पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।
- वसा- फांणू को मुख्य रूप से घी के साथ बनाया व खाया जाता है। इस कारण पौष्टिकता और अधिक बढ़ जाती है। घी में संतृप्त प्रकार की वसा पाई जाती है जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है।
- रफेज- फांणू में दाल के छिलके भी होते हैं इस कारण यह रफेज का अच्छा स्रोत है।
- विटामिन- दालों में कुछ मात्रा में विटामिन भी पाया जाता है।
- जल- हमारे शरीर में पानी का कुछ अंश भोजन से भी जाता है चाहे वह किसी भी प्रकार का हो क्योंकि भोजन बनाने में पानी का प्रयोग किया जाता है।
















Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *