रस/मिक्स दाल

रस/मिक्स दाल

सामग्री- विधि- पोषक मूल्य- मिक्स दाल में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।

सामग्री-

  1. उड़द, राजमा – 200 ग्रा०
  2. प्याज – 50 ग्रा०
  3. टमाटर – 2
  4. लहसुन, अदरक – 1 चम्मच पिसा
  5. जीरा – 1/2 चम्मच
  6. नमक, मिर्च – स्वादानुसार
  7. घी – 2 चम्मच
  8. हींग – चुटकी भर
  9. हरा धनिया – 50 ग्रा०

विधि-

  1. सर्वप्रथम दोनों दालों को भड्डू या प्रेशर कुकर में अच्छी तरह से उबाल लेते हैं।
  2. अलग दूसरे भड्डू में घी गरम करके हींग जीरा का छौंक लगाते हैं।
  3. जब जीरे की खुशबू आने लगे तब प्याज टमाटर डालकर भून लेते हैं।
  4. प्याज टमाटर के साथ सभी मसालों को भूनकर दाल को भी उसमें डाल लिया जाता है व एक बार फिर पका लिया जाता है।
    ‘गौरतलब हो कि भड्डू एक विशेष प्रकार का बर्तन होता है जिसे दाल बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है।’

पोषक मूल्य- मिक्स दाल में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।

  1. प्रोटीन- दो या तीन प्रकार की दाल की बनी होने के कारण इस व्यंजन में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। क्योंकि सभी प्रकार की दालें प्रोटीन की अच्छी स्रोत होती हैं।
  2. आयरन- इसमें आयरन की भी पर्याप्त मात्रा पाई जाती है।
  3. कार्बोहाइड्रेट- दालों में पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।
  4. वसा- दाल को मुख्य रूप से घी या तेल के साथ बनाया जाता है। इस कारण पौष्टिकता और अधिक बढ़ जाती है। घी में संतृप्त प्रकार की वसा पाई जाती है जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है।
  5. रफेज- इसमें प्रयुक्त दालों में दाल के छिलके भी होते हैं इस कारण यह रफेज का अच्छा स्रोत है।
  6. विटामिन- दालों में कुछ मात्रा में विटामिन भी पाया जाता है। टमाटर के कारण विटामिन सी की मात्रा बढ़ जाती है।
  7. जल- हमारे शरीर में पानी का कुछ अंश भोजन से भी जाता है चाहे वह किसी भी प्रकार का हो क्योंकि भोजन बनाने में पानी का प्रयोग किया जाता है।

Posts Carousel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos