सामग्री- विधि- पोषक मूल्य- झंगोरा के भात में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।
सामग्री-
- झंगोरा — 150 ग्रा0
- नमक — 1/4 चम्मच
- पानी — 2 कप
विधि-
- झंगोरा को साफ करके दुगने पानी के साथ पकने के लिए रख देते हैं।
- पकने पर झंगोरा सारे पानी को सोख लेता है।
- स्वादानुसार पकाते समय इसमें नमक व घी व नींबू का रस भी डाल सकते हैं जिससे झंगोरा का भात आपस में चिपकेगा नहीं।
‘झंगोरा उत्तराखण्ड में मिलने वाला एक प्रमुख खाद्यान है इसे चावल का प्रतिरूप भी कहा जा सकता है। इसका चावल की भांति ही प्रयोग किया जाता है।’
पोषक मूल्य- झंगोरा के भात में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- प्रोटीन- झंगोरा में कुछ मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता है।
- आयरन- इसमें आयरन की भी पर्याप्त मात्रा पाई जाती है।
- कार्बोहाइड्रेट- यह कार्बोहाइड्रेट की प्राप्ति का अच्छा स्रोत है।
- वसा- इसमें वसा नहीं पाई जाती है।
- रफेज- यह रफेज का अच्छा स्रोत है।
- विटामिन- झंगोरा में कुछ मात्रा में विटामिन भी पाया जाता है।
- जल- हमारे शरीर में पानी का कुछ अंश भोजन से भी जाता है चाहे वह किसी भी प्रकार का हो क्योंकि भोजन बनाने में पानी का प्रयोग किया जाता है।
नोट- झंगोरा से बनने वाला भात डाइबिटीज के रोगियों के लिए लाभ दायक होता है।
















Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *