सामग्री- विधि- पोषक मूल्य- गहथ की रोटी में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।
सामग्री-
- गहथ — 150 ग्रा0
- लहसुन,अदरक — 1 चम्मच पिसा
- जीरा, पिसा — 1/2 चम्मच
- नमक — 1/4 चम्मच
- मिर्च — 1/4 चम्मच
- आटा — 150 ग्रा0
- हींग — चुटकी भर
विधि-
- गहथ की दाल को रात भर भिगोकर दरदरा पीसकर पिट्ठी तैयार करते हैं।
- इस पिट्ठी में अदरक, लहसुन का पेस्ट, नमक, मिर्च, डालकर पिट्ठी तैयार कर लेते हैं।
- आटे में नमक डालकर गूंथ लिया जाता है।
- आटे की लोई बनाकर उसमें दाल की पिट्ठी भर ली जाती है।
- रोटी को दोनों तरफ से घी लगाकर अच्छी तरह पका लेते हैं।
- रोटी को घी लगाकर हरी चटनी के साथ परोसा जाता है।
पोषक मूल्य- गहथ की रोटी में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- प्रोटीन- गहथ की रोटी में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। क्योंकि सभी प्रकार की दालें प्रोटीन की अच्छी स्रोत होती हैं।
- आयरन- इसमें आयरन की भी पर्याप्त मात्रा पाई जाती है।
- कार्बोहाइड्रेट- दालों व गेंहू में पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।
- वसा- गहथ की रोटी को मुख्य रुप से घी के साथ बनाया व खाया जाता है। इस कारण पौष्टिकता और अधिक बढ़ जाती है। घी में संतृप्त प्रकार की वसा पाई जाती है जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है।
- रफेज- गहथ की रोटी में दाल के छिलके भी होते हैं इस कारण यह रफेज का अच्छा स्रोत है।
- विटामिन- दालों में कुछ मात्रा में विटामिन भी पाया जाता है।
- जल- हमारे शरीर में पानी का कुछ अंश भोजन से भी जाता है चाहे वह किसी भी प्रकार का हो क्योंकि भोजन बनाने में पानी का प्रयोग किया जाता है।
















Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *