थिच्यौँणी- आलू

थिच्यौँणी- आलू

सामग्री- विधि- पोषक मूल्य- आलू की थिच्यौँणी में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।

सामग्री-

  1. आलू – 200 ग्रा0
  2. प्याज – 50 ग्रा0
  3. दही – 1 कप
  4. लहसुन, अदरक – 1 चम्मच पिसा
  5. जीरा – 1/2 चम्मच
  6. नमक, मिर्च, हल्दी, धनिया – स्वादानुसार
  7. घी या तेल – 2 चम्मच
  8. हींग – चुटकी भर
  9. हरा धनिया – 50 ग्रा0

विधि-

  1. सर्वप्रथम आलू को साफ करके काटकर थींच लेते हैं।
  2. अलग दूसरे बर्तन में तेल गरम करके हींग जीरा का छौंक लगाते हैं।
  3. जब जीरे की खुशबू आने लगे तब लहसुन, प्याज डालकर भून लेते हैं।
  4. प्याज टमाटर के साथ सभी मसालों को भूनकर थिंचे हुए आलू को भी उसमें डाल लिया जाता है।
  5. आलू पकने के बाद इसमें दही डाल दी जाती है। दही के स्थान पर टमाटर का प्रयोग भी किया जा सकता है।

पोषक मूल्य- आलू की थिच्यौँणी में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।

  1. आयरन- इसमें आयरन की भी पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। क्योंकि इसे लोहे की कढ़ाई में बनाया जाता है।
  2. वसा- थिच्यौँणी को घी या तेल में बनाया जाता है। इस कारण पौष्टिकता और अधिक बढ़ जाती है।
  3. रफेज- सब्जियां रफेज का अच्छा स्रोत हैं।
  4. विटामिन- इसमें कुछ मात्रा में विटामिन पाया जाता है। टमाटर डालने से इसमें विटामिन सी की मात्रा बढ़ जाती है।
  5. जल- हमारे शरीर में पानी का कुछ अंश भोजन से भी जाता है चाहे वह किसी भी प्रकार का हो क्योंकि भोजन बनाने में पानी का प्रयोग किया जाता हैं।
  6. कार्बोहाइड्रेट- आलू कार्बोहाइड्रेट की प्राप्ति का अच्छा स्रोत है।

Posts Carousel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos