सामग्री– विधि– पोषक मूल्य– चने के फांणू में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।
सामग्री–
- चना — 150 ग्रा०
- प्याज — 50 ग्रा०
- टमाटर — 2
- लहसुन,अदरक — 1 चम्मच पिसा
- जीरा — 1/2 चम्मच
- नमक, मिर्च, हल्दी — स्वादानुसार
- घी या तेल — 2 चम्मच
- हींग — चुटकी भर
- हरा धनिया — 50 ग्रा०
विधि–
- सर्वप्रथम चने की दाल को रात भर भिगोकर दरदरा पीसकर पेस्ट तैयार कर लेते हैं।
- कड़ाई में तेल गर्म करके हींग, जीरे का छौंक लगाते हैं।
- तत्पश्चात प्याज को भून लेते हैं।
- प्याज के सुनहरा होने पर टमाटर डालते हैं व सभी मसाले स्वादानुसार डालते हैं।
- सभी मसाले अच्छी तरह भून जाने के बाद उसमें पिसी हुई दाल डालकर भून लेते हैं।
- दाल को अच्छी तरह से भूनकर पानी डालकर पका लेते हैं।
- जब यह मिश्रण अच्छी तरह खौलने लगे तब इसमें हरा धनिया व घी डालकर गर्म गर्म परोसते हैं।
पोषक मूल्य–
चने के फांणू में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- प्रोटीन– फांणू में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। क्योंकि सभी प्रकार की दालें प्रोटीन की अच्छी स्रोत होती हैं।
- आयरन– इसमें आयरन की भी पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। इस व्यंजन को लोहे की कढ़ाई में बनाया जाता है इस कारण इसमें आयरन की मात्रा और अधिक बढ़ जाती है।
- कार्बोहाइड्रेट– दालों में पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।
- वसा– फांणू को मुख्य रूप से घी के साथ बनाया व खाया जाता है। इस कारण पौष्टिकता और अधिक बढ़ जाती है। घी में संतृप्त प्रकार की वसा पाई जाती है जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है।
- रफेज– फांणू में दाल के छिलके भी होते हैं इस कारण यह रफेज का अच्छा स्रोत है।
- विटामिन– दालों में कुछ मात्रा में विटामिन भी पाया जाता है।
- जल– हमारे शरीर में पानी का कुछ अंश भोजन से भी जाता है किसी चाहे वह किसी भी प्रकार का हो क्योंकि भोजन बनाने में पानी का प्रयोग किया जाता है।
















Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *