सामग्री- विधि- पोषक मूल्य- झोली में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।
सामग्री-
- छाँछ — 2 कप
- प्याज — 50 ग्रा०
- मेथी — 1 चम्मच
- नमक, मिर्च, हल्दी — स्वादानुसार
- सरसों का तेल — 2 चम्मच
- हींग — चुटकी भर
- हरा धनिया — 50 ग्रा०
- बेसन — 1 कटोरी
विधि-
- सर्वप्रथम छाँछ में बेसन को मिलाकर उसमें नमक, मिर्च, हल्दी डालते हैं।
- अलग दूसरे बर्तन में तेल गरम करके हींग, मेथी का छौंक लगाते हैं।
- जब मेथी की खुशबू आने लगे तब लहसुन, प्याज का पेस्ट डालकर भून लेते हैं।
- उसके बाद उसमें छाँछ डाल लिया जाता है।
- झोली के पकने के बाद इसमें कटा हरा धनिया डाला जाता है।
पोषक मूल्य- झोली में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- आयरन- इसमें आयरन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। क्योंकि इसे लोहे की कढ़ाई में बनाया जाता है।
- वसा- झोली को घी या तेल में बनाया जाता है। इस कारण पौष्टिकता और अधिक बढ़ जाती है।
- विटामिन- इसमें विटामिन की पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।
- कैल्शियम- छाँछ में कुछ मात्रा में कैल्शियम भी पाया जाता है।
- जल- हमारे शरीर में पानी का कुछ अंश भोजन से भी जाता है चाहे वह किसी भी प्रकार का हो क्योंकि भोजन बनाने में पानी का प्रयोग किया जाता है।
















Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *