सामग्री- विधि- पोषक मूल्य- आलू टमाटर के झोल में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।
सामग्री-
- आलू — 200 ग्रा०
- प्याज — 50 ग्रा०
- टमाटर — 50 ग्रा०
- लहसुन, अदरक — 1 चम्मच पिसा
- जीरा — 1/2 चम्मच
- नमक, मिर्च, हल्दी, धनिया — स्वादानुसार
- घी या तेल — 2 चम्मच
- हींग — चुटकी भर
- हरा धनिया — 50 ग्रा०
विधि-
- सर्वप्रथम आलू को धो कर उबाल लेते हैं।
- अलग दूसरे बर्तन में तेल गरम करके हींग जीरा का छौंक लगाते हैं।
- जब जीरे की खुशबू आने लगे तब लहसुन, प्याज, टमाटर डालकर भून लेते हैं।
- प्याज टमाटर के साथ सभी मसालों को भूनकर उबले हुए आलू को मसलकर उसमें डाल लिया जाता है।
- आलू पकने के बाद इसमें कटा हरा धनिया डाला जाता है।
पोषक मूल्य- आलू टमाटर के झोल में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- आयरन- इसमें आयरन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। क्योंकि इसे लोहे की कढ़ाई में बनाया जाता है।
- वसा- आलू टमाटर के झोल को घी या तेल में बनाया जाता है। इस कारण पौष्टिकता और अधिक बढ़ जाती है।
- रफेज- सब्जियां रफेज का अच्छा स्रोत हैं।
- विटामिन- इसमें कुछ मात्रा में विटामिन भी पाया जाता है। टमाटर डालने से इसमें विटामिन सी की मात्रा भी बढ़ जाती है।
- जल- हमारे शरीर में पानी का कुछ अंश भोजन से भी जाता है चाहे वह किसी भी प्रकार का हो क्योंकि भोजन बनाने में पानी का प्रयोग किया जाता है।
- कार्बोहाइड्रेट- आलू कार्बोहाइड्रेट की प्राप्ति का अच्छा स्रोत है।
















Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *