सामग्री- विधि- पोषक मूल्य- गहत के सूप में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं। नोट- गहत का सूप पथरी के रोगियों के लिए अत्यन्त लाभ दायक होता है।
सामग्री-
- गहत — 150 ग्रा०
- प्याज — 50 ग्रा०
- टमाटर — 2
- लहसुन, अदरक — 1 चम्मच पिसा
- जीरा — 1/2 चम्मच
- नमक, मिर्च, धनिया — स्वादानुसार
- घी या तेल — 2 चम्मच
- हींग — चुटकी भर
- हरा धनिया — 50 ग्रा०
विधि-
- सर्वप्रथम गहत को अच्छी तरह से उबाल लेते हैं।
- अलग दूसरे बर्तन में तेल गरम करके हींग जीरा का छौंक लगाते हैं।
- जब जीरे की खुशबू आने लगे तब प्याज टमाटर डालकर भून लेते हैं।
- प्याज टमाटर के साथ सभी मसालों को भूनकर दाल के पानी को भी उसमें डाल लिया जाता है व एक बार फिर पका लिया जाता है।
- दाल को हरा धनिया डालकर सजाया जाता है।
पोषक मूल्य- गहत के सूप में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- प्रोटीन- गहत के सूप में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। क्योंकि सभी प्रकार की दालें प्रोटीन की अच्छी स्रोत होती हैं।
- आयरन- इसमें आयरन की भी पर्याप्त मात्रा पाई जाती है।
- कार्बोहाइड्रेट- दालों व गेहूं में पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।
- विटामिन- दालों में कुछ मात्रा में विटामिन भी पाया जाता है।
- जल- हमारे शरीर में पानी का कुछ अंश भोजन से भी जाता है चाहे वह किसी भी प्रकार का हो क्योंकि भोजन बनाने में पानी का प्रयोग किया जाता है।
नोट- गहत का सूप पथरी के रोगियों के लिए अत्यन्त लाभ दायक होता है।
















Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *