सामग्री- विधि- पोषक मूल्य- चैंसू में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।

सामग्री-
- उड़द – 100 ग्रा0
- प्याज – 50 ग्रा0
- टमाटर – 2
- लहसुन, अदरक – 1 चम्मच पिसा
- जख्या – 1/2 चम्मच
- नमक – 1/4 चम्मच
- तेल – 2 चम्मच
- हींग – चुटकी भर
- हरा धनिया – 50 ग्रा0
विधि-
- सर्वप्रथम उड़द की दाल को दरदरा पीस कर भून लेते हैं।
- कड़ाई में तेल गर्म करके हींग, जीरा का छौंक लगाते हैं।
- तत्पश्चात प्याज को भून लेते हैं।
- प्याज के सुनहरा होने पर टमाटर डालते हैं व सभी मसाले स्वादानुसार डालते हैं।
- सभी मसाले अच्छी तरह भुन जाने के बाद उसमें पिसी हुई दाल डालकर पानी डालकर पकाया जाता है।
- जब यह मिश्रण अच्छी तरह खौलने लगे तब इसमें हरा धनिया व घी डालकर गर्म-गर्म परोसते हैं। ‘उत्तराखण्ड में ही इस व्यंजन को मसपणी नाम से भी पुकारा जाता है।’
पोषक मूल्य- चैंसू में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- प्रोटीन- चैंसू में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। क्योंकि सभी प्रकार की दालें प्रोटीन की अच्छी स्रोत होती हैं।
- आयरन- इसमें आयरन की भी पर्याप्त मात्रा पाई जाती है।
- कार्बोहाइड्रेट- दालों में पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।
- वसा- चैंसू को मुख्य रुप से घी के साथ बनाया व खाया जाता है। इस कारण पौष्टिकता और अधिक बढ़ जाती है। घी में संतृप्त प्रकार की वसा पाई जाती है जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है।
- रफेज- चैंसू में दाल के छिलके भी होते हैं इस कारण यह रफेज का अच्छा स्रोत है।
- विटामिन- दालों में कुछ मात्रा में विटामिन भी पाया जाता है।
- जल- हमारे शरीर में पानी का कुछ अंश भोजन से भी जाता है चाहे वह किसी भी प्रकार का हो क्योंकि भोजन बनाने में पानी का प्रयोग किया जाता है।










Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *